भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार वैन ने तीन बहनों को मारी टक्कर, एक की मौैत 

20 फीट तक घसीट कर दीवार से टकराई वैन

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार वैन ने तीन बहनों को मारी टक्कर, एक की मौैत 

एक तेज रफ्तार ईको वैन ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीन सगी बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था, कि 18 वर्षीया कालबेलिया डांसर रवीना सपेरा वैन व एक मकान की दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत। वहीं उसकी दो अन्य बहनें गंभीर रूप से घायल।

जैसलमेर। स्वर्णनगरी के गफूर भट्टा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक तेज रफ्तार ईको वैन ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीन सगी बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था, कि 18 वर्षीया कालबेलिया डांसर रवीना सपेरा वैन व एक मकान की दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी दो अन्य बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं।

20 फीट तक घसीट कर दीवार से टकराई वैन : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 1 बजे गफूर भट्टा इलाके में 3 नंबर स्कूल के पास हुआ। वैन चालक तोगाराम खत्री (65) तेज गति से गाड़ी लेकर शहर की ओर आ रहा था। स्कूल के पास बने स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी की रफ्तार अधिक होने से चालक संतुलन खो बैठा। बेकाबू वैन ने सड़क किनारे चल रही तीनों बहनों को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद वैन रवीना को करीब 20 फीट तक घसीटते हुए सीवरेज नाले के पार ले गई और एक मकान की दीवार से जा टकराई। रवीना वैन के अगले हिस्से और दीवार के बीच सैंडविच की तरह फंस गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को पीछे धकेल कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

जोधपुर की रहने वाली तीनों बहनें : शहर कोतवाली थाना एएसआई ओमाराम ने बताया, मृतका की पहचान जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी रवीना सपेरा (18) के रूप में हुई है। उसकी दो बहनें कल्पना और ममता सपेरा भी इस हादसे में घायल हुई हैं। ये तीनों बहनें पेशेवर कालबेलिया डांसर थीं और जैसलमेर के विभिन्न होटलों व रिसॉर्ट्स में अपनी कला का प्रदर्शन कर आजीविका चलाती थीं। हादसे में वैन चालक तोगाराम भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल