राजस्थान में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग, बारिश से मिली राहत

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप अब भी जारी

राजस्थान में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग, बारिश से मिली राहत
अलर्ट राजस्थान में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में दिन के साथ-साथ रात में भी तेज गर्मी और चिपचिपी उमस के कारण जनजीवन प्रभावित। सुबह जयपुर और अलवर के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम में बदलाव आया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

जयपुर। अलर्ट राजस्थान में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में दिन के साथ-साथ रात में भी तेज गर्मी और चिपचिपी उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार सुबह जयपुर और अलवर के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम में बदलाव आया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद बढ़ी नमी के कारण कई स्थानों पर उमस का असर भी महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, उदयपुर संभाग के जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही आंधी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप अब भी जारी है।

रविवार को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। इसके अलावा बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जयपुर, जोधपुर, अलवर, पिलानी, करौली और दौसा में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन