फिर स्कूल हादसा : जैसलमेर में स्कूल का गेट गिरा, छात्र की मौत

एक अन्य छात्रा चोटिल, ग्रामीणों और परिजन शव लेकर स्कूल के बाहर धरने पर बैठे

फिर स्कूल हादसा : जैसलमेर में स्कूल का गेट गिरा, छात्र की मौत
जैसलमेर के हाबूर (पूनमनगर) गांव स्थित सरकारी विद्यालय के मुख्य गेट की दीवार सोमवार को अचानक गिर गई

जैसलमेर। जैसलमेर के हाबूर (पूनमनगर) गांव स्थित सरकारी विद्यालय के मुख्य गेट की दीवार सोमवार को अचानक गिर गई। इसकी चपेट में आने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अरबाज (7) पुत्र तालब खान की दो बहनें गर्ल्स स्कूल में पढ़ती हैं, वहीं अरबाज करीब 100 फीट की दूरी पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में पहली क्लास में पढ़ता था। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपनी बहन को लेने आया था। इसी दौरान स्कूल का मैन गेट और पत्थर गिर गए। हादसे में अरबाज की मौत हो गई, जबकि प्रिया (5) पुत्री महेंद्र कुमार के भी चोटें आई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूनमनगर में प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के बाद प्रशासन ने एक्शन लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी रामचंद्र मेघवाल को सस्पेंड कर दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने नाराजगी जताई और बच्चे के शव को लेकर स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि स्कूल का मैन गेट काफी समय से जर्जर हालत में था, फिर इसे ठीक क्यों नहीं करवाया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...
कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर