शादी समारोह में फोटोग्राफर की हत्या मामला : हत्याकाण्ड में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के घर चला बुलडोजर

आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

शादी समारोह में फोटोग्राफर की हत्या मामला : हत्याकाण्ड में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के घर चला बुलडोजर

मामले को लेकर डग पुलिस की भूमिका पर कई सवाल खड़े हो रहे थे, पुलिस पर कई गंभीर आरोप लग रहे थे।

झालावाड़। झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा एवं आगजनी का कारण बने शंभू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं उसके दो अन्य सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पूर्व में पकड़ा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि डग के पठारी मोहल्ला में गत 24 अप्रैल को शादी की कलश यात्रा में फोटोग्राफी कर रहे शम्भूसिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी लसुडिया थाना डग जिला झालावाड़ को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप में पुलिस ने सोहेल खान पुत्र नियामत खान उम्र 29 साल निवासी पठारी मोहल्ला थाना डग, फैजल खान उर्फ हिदायत पुत्र अय्याज खान 22 साल निवासी घाटाखेड़ी थाना डग, फारूख पुत्र अयूब खान उम्र 23 साल निवासी सांकरिया थाना गंगधार आरोपी की तलाश शुरू की। मुख्य आरोपी सोहेल खान पर 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था। मुख्य आरोपी सहित फरार तीनों आरोपियों को मध्य प्रदेश उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के घर पर चला बुलडोजर...
कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि डग क्षेत्र के चाचुरनी गांव में स्थित मुख्य आरोपी सोहेल खान के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। आरोपी का घर अवैध तरीके से बना हुआ पाया गया, जिसके बाद प्रशासन की टीम ने बुलडोजर की सहायता से निर्माण को ध्वस्त कर दिया। गौरतलब है कि फोटोग्राफर की हत्या के बाद ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया था तथा बाजारों में आगजनी की थी। आगजनी की घटना में लगभग दो दर्जन दुकानें जल गई थी जिनको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है, एसपी ने बताया कि आग लगाने वालों की पहचान की जा रही है जिन्हें नामजद किया जाएगा।

यह था घटनाक्रम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गत 25 अप्रैल को प्रार्थी किशन सिंह ने डग पुलिस को रिपोर्ट जाकर बताया था कि उसका बड़ा भाई शम्भूसिंह पुत्र शादियों में वीडियोग्राफी का कार्य करता था जो डग कस्बे में प्रकाश लाल मेहर के यहां पर शादी की वीडियोग्राफी करने आया था। शाम को कार में अज्ञात व्यक्ति आए व आते ही शम्भूसिंह के पिस्टल से गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। फरार हुए हत्या के आरोपियों को पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन के रिंग रोड से गिरफ्तार कर लिया।

-डग थाना अधिकारी को हटाया...
मामले को लेकर डग पुलिस की भूमिका पर कई सवाल खड़े हो रहे थे, पुलिस पर कई गंभीर आरोप लग रहे थे। ऐसे में झालावाड़ एसपी ने डग थाना अधिकारी को हटा दिया है।
फोटो-8,9और10

Read More शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित : जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत कार्य मानसून से पूर्व पूर्ण, यादव ने दिए दिशा निर्देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल