पाकिस्तानी हमले में झुंझुनू का जवान शहीद, विंग ऊधमपुर में थे मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट 

परिवार के अनुसार वह 14 वर्ष से वायुसेना की मेडिकल विंग में थे

पाकिस्तानी हमले में झुंझुनू का जवान शहीद, विंग ऊधमपुर में थे मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट 

पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर के मोगा में हुये हवाई हमले में राजस्थान में झुंझुनू के वायुसेना के जवान सुरेंद्र कुमार शहीद हो गए

झुंझुनू। पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर के मोगा में हुये हवाई हमले में राजस्थान में झुंझुनू के वायुसेना के जवान सुरेंद्र कुमार शहीद हो गए। जिला कलेक्टर राम अवतार मीणा ने शनिवार को बताया कि सुरेंद्र कुमार 39 विंग ऊधमपुर में मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट थे। उनके शहीद होने की सूचना सेना मुख्यालय से उनके जीजा जयप्रकाश को फोन पर दी गई थी।

जवान सुरेंद्र कुमार मेहरादासी (मंडावा) के थे। परिवार के अनुसार वह 14 वर्ष से वायुसेना की मेडिकल विंग में थे। वह करीब एक महीने पहले ही छुट्टियों के बाद उधमपुर लौटे थे। 15 अप्रैल को ही अपने परिवार को साथ लेकर ड्यूटी पर पहुंचे थे। गांव में उन्होंने नया मकान बनवाया था, जिसका गृह प्रवेश हाल ही में हुआ था। शहीद सुरेन्द्र सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। वह अपने पीछे पत्नी और 2 छोटे बच्चों को छोड़ गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला