जोधपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगी सेंध : दीवार में सुराख, जेल प्रशासन की सामने आई लापरवाही

जोधपुर जेल में भारी चूक: सुरक्षा दीवार में बड़ा सुराख, प्रशासन बेखबर

जोधपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगी सेंध : दीवार में सुराख, जेल प्रशासन की सामने आई लापरवाही

देश की सुरक्षित मानी जाने वाली जोधपुर सेंट्रल जेल की दीवार में सुराख होने से हड़कंप मच गया है। जर्जर दीवार के जरिए जेल परिसर तक पहुँच आसान हो गई है, जिससे मोबाइल और नशीले पदार्थों की तस्करी का खतरा बढ़ गया है। पूर्व में अधिकारियों के निलंबन के बावजूद, जेल प्रशासन की यह लापरवाही बड़ी सुरक्षा चूक की ओर इशारा कर रही है।

जोधपुर। देश की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली जोधपुर की सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। जेल के पीछे की सुरक्षा दीवार में सुराख हो चुका है। जिसके चलते जेल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, पीपलेश्वर मंदिर को जाने वाले मार्ग पर जेल के पीछे की दीवार है। जिसके अंदर भी परिसर में एक तरफ दीवार बनाई गई है। इनमें से एक बाहर की दीवार जर्जर अवस्था में है। जिसमें से हाल ही में एक दीवार में सुराख नजर आया। इसे जानबूझकर किया गया है या अपने आप हुआ ये जांच का विषय है। लेकिन इसके बावजूद जेल प्रशासन ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया है। जबकि सुराख के अंदर से जेल की दूसरी दीवार के आस-पास आसानी से जाया जा सकता है।

बता दें कि जोधपुर की सेंट्रल जेल में आए दिन मोबाइल और नशीले पदार्थ मिलने की घटनाएं सामने आती रहती है। पूर्व में भी इसके चलते यहां के जेल प्रहरी को सस्पेंड किया जा चुका है। वहीं, जेल अधीक्षक को भी एपीओ किया गया था। जेल में मादक पदार्थ मिलने की घटनाओं के बीच अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर 
अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सीमावर्ती शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट, हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टेंआई सामने
नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह 
पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 
बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल