जोधपुर शहर में मियों की मस्जिद के निकट हादसा : खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक मकान में भड़की आग, एक बच्चे की मौत

एक दर्जन से ज्यादा झुलसे लोग

जोधपुर शहर में मियों की मस्जिद के निकट हादसा : खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक मकान में भड़की आग, एक बच्चे की मौत

भीषण हादसे में तीन मंजिला भवन पूरी तरह आग की लपटों में घिर आया। चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आया।

जोधपुर। शहर के प्राचीन जलाशय गुलाब सागर स्थित जूना दारू ठेका के पास मियों की मस्जिद के निकट सोमवार दोपहर  एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना के वक्त मकान में हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लगी और घर में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग बुरी तरह फैल गई। अफरातफरी के माहौल में फायर ब्रिगेड को सूचना दी तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा महिला-पुरुष झुलसने के साथ बेहोश हो गए। जिन्हें तत्काल आपात स्थिति में अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया। वहीं बच्चों को उम्मेद अस्पताल लाया गया। जानकारी अनुसार गुलाब सागर क्षेत्र में जूना दारू ठेका के पास में मियों की मस्जिद है।

यहां इकबाल चौहान का तीन मंजिला मकान है। मकान में ही फर्नीचर बनाने का कार्य भी किया जाता है। घर के कुछ लोग और रिश्तेदार हज के उमराह की तैयारी कर रहे थे। जिसके लिए  दिन में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। घर के अंदर 15 से 20 लोग मौजूद थे। इधर आग बढ़ने के साथ ही सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया। जिससे आग तेजी से फैल गई। इसबीच घर में फंसे लोगों को आनन फानन में बाहर निकालने की जद्दोजहद शुरू हो गई। भीतरी शहर में दमकल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ा। सूचना के साथ एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां वहां पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी घर के अंदर घुसे और जैसे तैसे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। 

घर पूरी तरह हो गया नष्ट
भीषण हादसे में तीन मंजिला भवन पूरी तरह आग की लपटों में घिर आया। चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आया। मकान पूरी तरह जलकर नष्ट होने के साथ घर में रखा सारा सामान भी जल गया। आग से एक बच्चे की मौत के साथ दर्जन भर लोग बेहोश होने के साथ झुलस गए।

हादसे में ये हुए घायल
हादसे में 13 साल की सलीखा, 26 साल का सोहेल, 22 साल की सलमा, 20 वर्षीय साइका, 38 वर्षीय साहिदा, 19 साल की सुहाना, 37 वर्षीय मिनाज, 48 वर्षीय फरीदा, 17 साल का साहिन, 25 की सुमाया, डेढ़ साल की मेलिसा और साहिन शामिल है। घायलों को एमजीएच व उम्मेद अस्पताल लाया गया।

Read More द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरू, 6 प्रशिक्षकों के प्रस्ताव यूडीएच को भेजे

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त