एम्स जोधपुर का कमाल : युवक के दोनों कटे हाथों को ऑपरेशन कर जोड़ा, 12 घण्टे की मशक्कत के बाद मिली सफलता

हाथ में हड्डियों के फ्रैक्चर और नसों-धमनियों में गहरी चोटें

एम्स जोधपुर का कमाल : युवक के दोनों कटे हाथों को ऑपरेशन कर जोड़ा, 12 घण्टे की मशक्कत के बाद मिली सफलता
यहां ट्रोमा सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग की टीमों ने तेजी से कार्यवाही कर मरीज की हालत को स्थिर किया और तत्काल उसे ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर किया।

जोधपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स) जोधपुर के प्लास्टिक सर्जरी, ट्रोमा सर्जरी एवं ऑथोर्पेडिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान में भर्ती 28 वर्षीय युवक हरलाल के दोनों कटे हाथों को सफलतापूर्वक जोड़ दिया है। यह एक अत्यंत जटिल और लंबे समय तक चलने वाली शल्यक्रिया थी, जिसके बाद मरीज की हालत अब स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दुर्घटना हरलाल के जीवन में एक बड़ा संकट लेकर आई थी। एक गंभीर हादसे में उसके दोनों हाथों में गहरी चोटें आई।

दायां हाथ पूरी तरह से कट चुका था और केवल त्वचा की एक पतली परत से जुड़ा था, जबकि बाएं हाथ में हड्डियों के फ्रैक्चर और नसों-धमनियों में गहरी चोटें थीं। प्रारंभिक उपचार के लिए उसे बाड़मेर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे दो यूनिट रक्त चढ़ाया और उसकी हालत स्थिर की गई। 18 सितंबर की सुबह 4.15 बजे हरलाल को एम्स जोधपुर के ट्रोमा सेंटर लाया गया। यहां ट्रोमा सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग की टीमों ने तेजी से कार्यवाही कर मरीज की हालत को स्थिर किया और तत्काल उसे ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर किया।

दस से 12 घंटे चला ऑपरेशन
डॉ. प्रकाशचंद्र काला (प्रमुख, प्लास्टिक सर्जरी विभाग) के नेतृत्व में लगभग 10 से 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में खून की महीन नसों को माइक्रोस्कोप की सहायता से जोड़ा गया। इसके बाद हड्डियों, टेंडन और अन्य संरचनाओं को भी सटीकता और कुशलता से पुनस्र्थापित किया गया। यह सर्जरी न केवल तकनीकी दृष्टि से चुनौतीपूर्ण थी बल्कि अत्यंत सूक्ष्म कौशल की भी मांग करती थी। इस जटिल शल्यक्रिया में कई विभागों के विशेषज्ञों ने योगदान दिया।

 मरीज की हालत स्थिर : 27 सितंबर ऑपरेशन के दसवें दिन, मरीज की हालत पूरी तरह स्थिर है। उसके दाएं हाथ की उंगलियों में रक्त संचार सामान्य रूप से हो रहा है और हड्डियों का जुड़ाव व फिजियोथेरेपी की प्रक्रिया जारी है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना हैं, कि हरलाल अगले 3 से 4 सप्ताह में सामान्य कार्यों को करने में सक्षम हो जाएगा।  

Read More सड़क किनारे कचरे का ढेर देख महापौर ने लगाई अधिकारियों को फटकार, मौके पर ही करवाई सफाई

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.