नगर निगम चुनाव : पहली बार मतदान का अनुभव, भाविका और हर्षिता ने उत्साह के साथ डाला वोट
युवाओं में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आया
नगर निगम चुनाव में वार्ड 56/7 के मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने को लेकर युवाओं में उत्साह। भाविका और हर्षिता ने सिंधी धर्मशाला, सुभाष चौक स्थित केंद्र पर पहली बार मतदान। सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने तीन पीढ़ियों के साथ महालक्ष्मी मंदिर स्थित बूथ पर वोट डाला।
जोधपुर। नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान वार्ड नंबर 56/7 में पहली बार मतदान करने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाविका और हर्षिता ने सिंधी धर्मशाला, सुभाष चौक, रातानाडा स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पहली बार मतदान करने के बाद दोनों ने मतदान को लेकर उत्साह व्यक्त किया और कहा कि लोकतंत्र में अपने मत का प्रयोग करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मतदान केंद्र पर युवाओं में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आया।
जोधपुर नगर निगम चुनाव के तहत आज सूरसागर के विधायक देवेंद्र जोशी ने अपनी तीन पीढ़ियों के साथ मिलकर जोधपुर के महालक्ष्मी मंदिर में बने बूथ पर वोट दिया। परिवार के साथ पहुंचे देवेंद्र जोशी वोटिंग के दौरान काफी खुश नजर आए और यह आश्वासन भी जताया कि भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनने जा रहा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Sep 2026 16:01:50
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद...

Comment List