राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया, भाजपा महामंत्री गौरव जैन ने पेश की मानवता की मिसाल

बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर कराया मतदान

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया, भाजपा महामंत्री गौरव जैन ने पेश की मानवता की मिसाल
जोधपुर में लोकतंत्र के प्रति अनोखा समर्पण देखने को मिला। भाजपा जिला महामंत्री गौरव जैन ने एक दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। उनकी इस संवेदनशील पहल से संदेश मिला कि शारीरिक असुविधा के बावजूद हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

जोधपुर। लोकतंत्र के महापर्व में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने की मिसाल पेश करते हुए भाजपा जिला महामंत्री गौरव जैन ने मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ एक बुजुर्ग मतदाता की मदद की।

गौरव जैन ने बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस पहल से यह संदेश गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है और किसी भी मतदाता को शारीरिक असुविधा के कारण मतदान से वंचित नहीं होना चाहिए। गौरव जैन की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

Post Comment

Comment List

Latest News

दोपहर 3 बजे तक 51.59 प्रतिशत मतदान दोपहर 3 बजे तक 51.59 प्रतिशत मतदान
सुबह 10 बजे 18.33 और दोपहर 1 बजे 38.84 प्रतिशत था मतदान, शाम 6 बजे तक जारी रहेगी वोटिंग।
वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदान को किया नमन
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर के 150 वार्डों के लिए दोपहर 3  बजे तक 48.58 फीसदी मतदान, आमेर में सबसे ज्यादा 60.60 प्रतिशत मतदान, सांगानेर में 43.30 प्रतिशत पर अटका आंकड़ा
नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सचिन पायलट का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- हाईकोर्ट के आदेश से हुए निकाय चुनाव, ढाई साल में विकास ठप
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया, भाजपा महामंत्री गौरव जैन ने पेश की मानवता की मिसाल