नड्डा की अगवानी करने जोधपुर पहुंचे सीएम : मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी आए

सीएम ने जीएसटी से आमजन को मिली राहत पर प्रधानमंत्री का आभार जताया

नड्डा की अगवानी करने जोधपुर पहुंचे सीएम : मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी आए

राजस्थान में हाल ही में हुई अच्छी बारिश को लेकर भी मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की।

जोधपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जोधपुर आगमन से पूर्व सीएम भजनलाल विशेष विमान से गुरुवार शाम जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जेपी नड्डा की आगवानी की। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीएसटी में छूट देने के लिए आभार जताया और कहा, प्रधानमंत्री ने हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है। राजस्थान में हाल ही में हुई अच्छी बारिश को लेकर भी मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की। हालांकि अतिवृष्टि को लेकर कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है।

उन्होंने बताया, सभी प्रभारी मंत्रियों, सचिवों और कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। प्रत्येक जिले में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने पेपर लीक प्रकरण को लेकर एक बार फिर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने बताया, शपथ लेने के बाद ही एसआईटी का गठन किया था और अब तक कई बड़ी मछलियों और मगरमच्छों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने दावा किया कि पूरे मामले का सच अब सामने आ चुका है। मुख्यमंत्री के साथ राज्य सभा सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी आए।  

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त दी अग्रिम जमानत : पुलिस के बुलाने पर थाने में होना होगा पेश, पढ़ें पूरा मामला  सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त दी अग्रिम जमानत : पुलिस के बुलाने पर थाने में होना होगा पेश, पढ़ें पूरा मामला 
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम में दर्ज मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। अदालत ने...
‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल
पर्यटन स्थलों पर इंटर्नशिप : छात्रों को मिल रहा किताबों से परे सीखने का मौका, एनईपी 2020 के तहत एक माह की पहल
असर खबर का : सारथल हाइवे का खतरनाक गड्ढा भराए राहगीरों को राहत
मतगणना में सख्ती : चुनाव आयोग की नई पहल, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए क्यूआर-आधारित आईडी प्रणाली शुरू 
जयपुर से शारजाह के लिए नई उड़ान शुरू, सप्ताह में चार दिन मिलेगी सुविधा
भीषण गर्मी में भी जारी जेसीटीएसएल कर्मचारियों का आमरण अनशन, 8वें दिन भी नहीं बनी बात