कुड़ी थाने पर गिरी कोर्ट की गाज : एसएचओ सस्पेंड, थाना स्टाफ लाइन हाजिर

थानाधिकारी और अधिवक्ता के साथ ही हुई नोंक- झोंक

कुड़ी थाने पर गिरी कोर्ट की गाज : एसएचओ सस्पेंड,  थाना स्टाफ लाइन हाजिर

सोमवार की शाम को कुड़ी थानाधिकारी और अधिवक्ता के साथ ही हुई नोंक- झोंक, अधिवक्ताओं का रात से चल रहा था धरना प्रदर्शन, सुबह मामले को लेकर हाईकोर्ट ने लिया प्रसंज्ञान, पुलिस कमिश्रर, डीसीपी कोर्ट में हुए पेश

जोधपुर। जोधपुर कमिश्ररेट के जिला पश्चिम के कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी हमीर सिंह और अधिवक्ता भरत सिंह राठौड़ के साथ सोमवार की शाम को हुई नोंक-झोंक के बाद थानाधिकारी द्वारा किए गए दुव्र्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने अधिवक्ताओं में हलचल पैदा कर दी। रातों रात अधिवक्ता लामबद्ध हो गए और कुड़ी थाने पर थानाधिकारी और स्टाफ को लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन करने लगे। आज सुबह तक काफी संख्या में अधिवक्तागण थाने पर एकत्र हो गए। धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच राजस्थान हाईकोर्ट ने कल के इस घटनाक्रम को लेकर प्रसंज्ञान लिया और पुलिस आयुक्त, डीसीपी वेस्ट, एसीपी और थानाधिकारी को कोर्ट में तलब कर दिया।

हाईकोर्ट के कार्यवाहक न्यायाधीश एसपी शर्मा और बीएस संधू की अदालत में सुबह मामले को लेकर सुनवाई आरंभ हुई और पुलिस को कल का वीडियो दिखाया गया। कोर्ट ने पुलिस को थाने में सीसीटीवी कैमरें लगाने के सहित कल के घटना को लेकर फटकार लगाई और एसएचओ को निलंबित किए जाने के आदेश जारी किए। साथ ही थाने में वक्त घटना तैनात पुलिस कर्मियों को थाने से हटाने के आदेश दिए। कोर्ट ने मामले में आईपीएस अधिकारी से जांच करवाने की बात भी की।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने मामले को लेकर ऐसी पुनरावृति ना हो इसके लिए कोर्ट को आश्वस्त किया। एसएचओ सहित सायंकालिन ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को भी हटाने के लिए बात की।

यह है मामला :

Read More ऑपरेशन विषभीषण : ANTF का तगड़ा प्रहार, 58 किलो अफीम जब्त कर बचाईं करोड़ों ज़िंदगियाँ

कमिश्नरेट के जिला पश्चिम में कुड़ी भगतासनी थाने में थानाधिकारी हमीर सिंह की एक रेप पीड़िता के साथ आए अधिवक्ताओं से नोक झोंक हो गई थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। आरोप था कि थाने में एक अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

Read More ईसरदा बांध विस्तार योजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू : 4,089 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, परियोजना से प्रभावित होंगे 2,985 परिवार

दरअसल अधिवक्ता भरत सिंह राठौड़ व महिला अधिवक्ता एक रेप पीड़िता के साथ कुड़ी थाने गए थे। यहां मामले में कार्रवाई व पुलिसकर्मियों के वर्दी नहीं पहनने को लेकर अधिवक्ता की थानाधिकारी हमीर सिंह के साथ बहस हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिवक्ता को पकड़कर अंदर ले जाया जा रहा है। हालांकि उनके साथ आए अधिवक्ता ने विरोध भी जताया।

Read More टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 20 ट्रक और 2 बसें जब्त, वाहनों को सीज कर बेचने की तैयारी

रात को अधिवक्ता राठौड़ का आरोप लगाया कि उनके साथ वहां दुर्व्यवहार किया गया और थानाधिकारी ने वर्दी का रौब जमाते हुए अपने अधिकारों का दुरूपयोग किया। यह वीडियो तेजी से रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट एसोसियेशन और लायर्स एसोसियेशन के अधिवक्ता लामबद्ध हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे थे। आज सुबह तक हंगामा और प्रदर्शन जारी रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित