चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग, पार्किंग में खड़ी कई मोटरसाइकिलें भी जलीं

घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी

चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग, पार्किंग में खड़ी कई मोटरसाइकिलें भी जलीं
जोधपुर के सरदारपुरा स्थित एक अपार्टमेंट की पार्किंग में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक में आग लग गई। आग ने पास खड़ी चार-पांच मोटरसाइकिलों को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि पुलिस तकनीकी खराबी के एंगल से जांच कर रही।

जोधपुर। शहर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र स्थित सी रोड पर गुरुवार सुबह एक अपार्टमेंट की पार्किंग में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी चार से पांच अन्य मोटरसाइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से अपार्टमेंट परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम और सरदारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक बाइक चार्जिंग पर लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग भड़क गई, जो तेजी से फैलते हुए आसपास खड़ी अन्य मोटरसाइकिलों तक पहुंच गई। घटना कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल के आवास के सामने स्थित एक अपार्टमेंट की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह चार्जिंग के दौरान तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया