वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत

विकास की राजनीति करने वालों को जनता का समर्थन मिल रहा

वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने परिवार सहित नगर निगम चुनाव में मतदान। उन्होंने कहा कि जनता जाति-धर्म की राजनीति को नकारकर विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही। शेखावत ने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील।

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि जनता अब जाति, धर्म, मजहब और वर्ग के नाम पर बांटने की राजनीति को नकारने लगी है और विकास और व्यापक जनहित की राजनीति के आगे वोट-बैंक की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गई हैं।

शेखावत अपने परिवार के साथ नगर निगम चुनाव में रातानाडा स्थित पुलिस लाइन के मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक राजनीतिक दलों ने समाज को मजहब, धर्म, ऊंच-नीच और गरीब-अमीर के आधार पर बांटकर वोट मांगे, लेकिन अब देश और प्रदेश की जनता की राजनीतिक सोच बदल रही है। जनता विकास, सुशासन और व्यापक दृष्टिकोण को प्राथमिकता देते हुए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि विकास की राजनीति करने वालों को जनता का समर्थन मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी है। श्री शेखावत ने कहा कि पिछली बार कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद नगर निगम को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया गया। शहर के बीच विभाजन की दीवार खड़ी कर दी गई लेकिन इसके बावजूद जोधपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी जनता भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देगी और पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होगी।

शेखावत ने कहा कि पूर्व में उन्होंने देश और प्रदेश की सरकार चुनने के लिए मतदान किया था और आज अपने शहर की सरकार चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने जोधपुरवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, अपितु लोकतंत्र के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। एक स्वस्थ, जागरूक और मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि मतदान करते समय केवल भावनाओं या किसी एक मुद्दे के आधार पर निर्णय न लें। जिस राजनीतिक दल को समर्थन दिया जा रहा है, उसकी विचारधारा, नीतियों और अंतिम लक्ष्यों को समझने के साथ-साथ वर्तमान परिस्थितियों और समय की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। मतदाता को मतदान से पहले संबंधित उम्मीदवार की योग्यता, कार्यक्षमता और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी रखना चाहिए।

Read More राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण में 162 निकायों के 57.52 लाख मतदाता तय करेंगे 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जोधपुर में जो रुझान दिख रहा है, उसके आधार पर वह कह सकते है कि भाजपा भारी बहुमत से जीत रही है और हम एक बार फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ नगर निगम में वापसी करने जा रहे हैं।

Read More दोपहर 1 बजे तक 38.84 प्रतिशत मतदान, पहले तीन घंटे की तुलना में दूसरे तीन घंटे में मतदान की रफ्तार दोगुनी से अधिक बढ़ी

 

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 77 में फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, पांच महिलाएं पकड़ी गईं; पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी