दंपत्ति खाना खाकर सो गया, नींद टूटी तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली, मौत
आत्महत्या का कारण पता नहीं चला
शहर के राजीव गांधी नगर स्थित भाखरी बास के रू में एक महिला ने अपने घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी
जोधपुर। शहर के राजीव गांधी नगर स्थित भाखरी बास के रू में एक महिला ने अपने घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। पति पत्नी खाना खाकर सोए थे। रात 11 बजे पति की नींद टूटने पर उसकी पत्नी फंदे पर लटकी नजर आई। उसे तत्काल फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि भाखरी बास केरू निवासी प्रेमाराम पुत्र देवाराम मेघवाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रात्रि को वो और उसकी पत्नी घर पर खाना खाकर सो गए। रात्रि 11 बजे के करीब जब उसकी आख खुली तो देखा की उसकी पत्नी मंजू पंखे के हुक से ओढने से फंदा लटकाए नजर आई। तब उसे तत्काल फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।
Comment List