पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

जोधपु़र जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के मलवा गोयलान गांव में युवक की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी।

गिड़ा। जोधपु़र जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के मलवा गोयलान गांव में युवक की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। थानाधिकारी दलपत सिंह चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान महेन्द्र पुत्र पेमाराम मेघवाल (21) निवासी मलवा गोयलान के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले बागुड़ी निवासी अनु देवी के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

परिवार के लोगों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि घटना की रात घर में फिर से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि अनु देवी ने अपने प्रेमी अमराराम मेघवाल निवासी तिलवाड़ा को फोन कर ढाणी पर बुलाया। अमराराम एक सरकारी विद्यालय में तृतीय श्रेणी शिक्षक है। पुलिस जांच में सामने आया कि रात के समय अनु और अमराराम ने मिलकर महेन्द्र का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो महेन्द्र चारपाई पर मृत पड़ा था और उसके गले पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर गिड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पांचवीं, आठवीं एवं दसवीं कक्षा का परिणाम मंगलवार को होगा जारी : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पांचवीं, आठवीं एवं दसवीं कक्षा का परिणाम मंगलवार को होगा जारी : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। दसवीं, आठवीं और पांचवीं...
असर खबर का : फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू, खेतों में उतरी टीमें
विकलांगता आवेदन पत्रों में फजीर्वाड़ा : मचा हड़कम्प, सभी ऑफलाईन प्रक्रिया की बंद
ईरान के समर्थन में कश्मीरियों की मानवीय पहल: राहत के लिए बड़े पैमाने पर दान-अभियान शुरू, ईरानी दूतावास से आभार व्यक्त किया
कोलकाता-मदार साप्ताहिक रेलसेवा का अस्थाई ठहराव, जानें समयसारणी
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका : चार दिनों में की 750 करोड़ रुपए की कमाई, ‘पठान’ और ‘RRR’ के तोड़े रिकॉर्ड 
बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका : जमानत याचिका खारिज, राज्य सरकार कर रही थी जमानत का विरोध