महिला पटवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

पति का फोन लगातार रिसीव नहीं हुआ

महिला पटवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव
किराए के मकान में रह रही एक महिला पटवारी ने मंगलवार को कमरे में लगे छत के पंखे में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप।

टोडाभीम। कस्बे के जोशी पाड़ा मौहल्ले में किराए के मकान में रह रही एक महिला पटवारी ने मंगलवार को कमरे में लगे छत के पंखे में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) अमन चौधरी, तहसीलदार दिनेश मीना तथा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला के शव को पंखे से नीचे उतरवाया और उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।तहसीलदार दिनेश मीना ने बताया कि मृतका की पहचान उगंती प्रजापत के रूप में हुई है, जो अलवर जिले की मालाखेड़ा तहसील के लीली गांव की निवासी थी।

वह जनवरी 2023 से टोडाभीम में पटवारी के पद पर कार्यरत थी तथा वर्तमान में ग्राम पंचायत भनकपुरा का कार्यभार संभाल रही थी। उन्होंने बताया कि मृतका उगंती का विवाह मई 2025 में हुआ था और उनके पति अलवर जिले में शिक्षक है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला पटवारी मंगलवार को ही अपने पैतृक गांव से टोडाभीम लौटी थी। उसी मकान में रह रही ग्राम विकास अधिकारी हेमलता ने बताया कि जब उगंती के पति का फोन लगातार रिसीव नहीं हुआ तो उन्होंने हेमलता को फोन कर जानकारी लेने के लिए कहा। इस पर वह कमरे के बाहर पहुंचीं, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो उगंती पंखे से फंदे पर लटकी हुई थी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें