नीचे कुर्सी, ऊपर मंडरा रहा खतरा

नगर निगम की तीसरी मंजिल पर सही नहीं हुई क्षतिग्रस्त फॉल्स सीलिंग

नीचे कुर्सी, ऊपर मंडरा रहा खतरा
तेज बरसात होने पर टूटी फॉल्स सीलिंग की जगह से पानी टपकता है।

कोटा। सरकारी कार्यालयों में सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाई जा रही फॉल्स सीलिंग आमजन के लिए खतरा भी बन सकती है। नगर निगम कार्यालय में तीसरी मंजिल की क्षतिग्रस्त फाल्स सीलिंग बरसात में कर्मचारियों व वहां आने वाले आमजन के लिए खतरा बन सकती है। नगर निगम कार्यालय की बिल्डिंग बनने के समय यहां कमरों के साथ ही गैलेरियों में भी फॉल्स सीलिंग की गई थी। हालत यह है कि तीसरी मंजिल की अधिकतर फॉल्स सीलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। पिछले कई सालों से जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। जिसे बार-बार सही करवाने के बाद फिर से वही स्थिति हो रही है।

वर्तमान में भी तीसरी मंजिल पर कई जगह से विशेष रूप से एनयूएलएम की तरफ वाली गैलेरी में दो जगह से फॉल्स सीलिंग टूटी हुई है। इतना ही नहीं उसके नजदीक ही नीचे लोगों के बैठने के लिए बैंच भी लगी हुई है। जिससे बरसात के समय में कभी भी फाल्स सीलिंग टूटकर गिरने से बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। जानकारों के अनुसार तेज बरसात होने पर टूटी फॉल्स सीलिंग की जगह से पानी भी टपकता रहता है। जिससे फर्श गीला होने पर लोगों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। इस तीसरी मंजिल पर पीएम स्वनिधि से संबंधित ऋण के सिलसिले में लोगों की आवाजाही अधिक बनी रहती है। साथ ही यहां कई अन्य अनुभाग है। जेरोक्स मशीन भी इसी मंजिल पर लगी हुई है। जिससे जेरोक्स करवाने के लिए भी लोग आते रहते है। जानकारों के अनुसार कई बार तो स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि बरसात में अधिक पानी टपकने पर टूटी फाल्स सीलिंग की जगह पर बाल्टी तक रखनी पड़ती है।

छत की कमजोरी फाल्स सीलिंग से ढकने का प्रयास
जानकारों का कहना है कि बिल्डिंग बनाने के समय छत पर जिस तरह का काम होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ। साथ ही पानी निकासी के लिए जो पाइप डाले गए थे वह खराब हो चुके है। जिससे बरसात के समय छत पर पानी भर जाता है। उससे वजन अधिक होने पर टूटे पाइप से पानी फॉल्स सीलिंग पर पड़ता है। ऐसे में फाल्स सीलिंग कमजोर होकर टूट जाती है। जब तक छत की सही ढंग से मरम्मत नहीं होगी तब तक फाल्स सीलिंग को सही करवाने पर बार-बार टूटती ही रहेगी। वहीं जानकारों का कहना है कि छत पर सोलर पैनल लगाने के दौरान की गई खुदाई से भी छत के गड्ढ़ों में पानी भरता है।

इधर नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पहले तो कई जगह से ïफाल्स सीलिंग टूटी हुई थी। ऐसे में छत और फाल्स सीलिंग को सही कराया गया था। यदि फिर भी कहीं से टूटी हुई है तो उसे भी सही करवा दिया जाएगा।

Read More  गणेश महोत्सव : रोज 10 लाख के केले और 50 हजार के फूल बिक रहे

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय