एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

अब तक आठ कोचिंग स्टूडेंट की मौत

एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
पांच माह में एलन कोचिंग के पांच स्टूडेंट ने की अपनी ईहलीला समाप्त।

कोटा। कोचिंग नगरी में कोचिंग स्टूडेंट की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एलन कोचिंग संस्थान के एक और कोचिंग छात्र ने बुधवार को जवाहर नगर थाना क्षेत्र में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान  ग्राम पुनया जिला संत कबीर नगर उप्र निवासी आर्यन ओझा पुत्र कृपा शंकर ओझा के रूप में हुई है।  छात्र पढ़ने में होशियार था और एक साल से कोटा में रह कर आईआईटी की तैयारी कर रहा था।  पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस निरीक्षक राम लक्ष्मण ने बताया कि एलन कोचिंग संस्थान के छात्र आर्यन के  पिता कृपा शंकर ने चार जून को रिपोर्ट दी है। इसमें बताया था कि उनके पुत्र आर्यन ओझा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली।  सूचना पर चार जून को पिता कोटा पहुंचे। पिता ने रिपोर्ट में बताया कि आशंका है कि उसके पुत्र को किसी ने आत्महत्या के लिए उकसाया है। पुलिस ने  धारा 108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच  शुरू कर दी है।

पांच माह में आठ स्टूडेंट में से पांच अकेले एलन कोचिंग संस्थान से 
एलन कोचिंग संस्थान के छात्रों की मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी से अब तक अकेले एलन कोचिंग संस्थान के पाच स्टूडेंट की मौत हो गई जब कि इस अवधि में अब तक आठ कोचिंग स्टूडेंट की मृत्यु हो चुकी है। 

नहीं दिया जवाब
इस मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी व नितेश शर्मा को फोन व वाट्सएप मैसेज देकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 

Read More गड्ढे और मवेशी = बरसात में खतरा

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत