एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बहन के साथ कर रही थी नीट की तैयारी

नौ कोचिंग स्टूडेंट की मौत, छह अकेले एलन कोचिंग संस्थान के

एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बहन के साथ कर रही थी नीट की तैयारी
पुलिस के अनुसार छात्रा की बहन कोचिंग से लौटी तो फ्लैट का दरवाजा बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी गेट नहीं खुला। इस पर उसने अपनी सहेली को फोन कर बुलाया और सोसायटी के लोगों को सूचना दी। फ्लैट का लॉक खुलवाया गया तो अंदर खुशबू फंदे पर लटकी मिली।

कोटा । एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने मंगलवार शाम को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव  बुधवार सुबह उसके परिजनों को सौंप दिया। छात्रा कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी स्थित ओरोलाइट मल्टी स्टोरी में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। मृतका की पहचान खुशबू पटेल (20) निवासी छतरपुर (म.प्र.) के रूप में हुई है। वह कोटा में अपनी छोटी बहन खुशी के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। कोटा में जनवरी से अब तक नौ कोचिंग स्टूडेंटस अपनी जान दे चुके हैं, जिसमें अकेले एलन कोचिंग के छह स्टूडेंट शामिल हैं।

थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि छात्रा एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रही थी।  जबकि उसकी छोटी बहन खुशी जेईई की तैयारी कर रही थी। दोनों ने जुलाई माह में ही लैंडमार्क सिटी में फ्लैट किराए पर लिया था। दोनों बहने कोटा में रहकर पिछले 3 साल से पढ़ाई कर रही थी तथा कोचिंग संस्थान का पूरा रिकॉर्ड निकलवाया गया है।

दरवाजा नहीं खुला तो सहेली को बुलाया
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम छात्रा की बहन  कोचिंग से लौटी तो फ्लैट का दरवाजा बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी गेट नहीं खुला। इस पर उसने अपनी सहेली को फोन कर बुलाया और सोसायटी के लोगों को सूचना दी। फ्लैट का लॉक खुलवाया गया तो अंदर खुशबू फंदे पर लटकी मिली।

आठ माह में नौ की मौत 
कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्या के मामले रुक नहीं पा रहे हैं। प्रतिमाह एक से ज्यादा स्टूडेंट आत्महत्या कर रहा है। जनवरी से अब तक नौ कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो चुकी है। इसमें से छह स्टूडेंट अकेले ही एलन कोचिंग संस्थान के हैं। 

Read More कोटा में री-पोलिंग के नतीजे : दो वार्डों में भाजपा, एक में कांग्रेस की जीत

इनका कहना है
मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी और  नीतेश शर्मा को फोन व वाट्सअप मैसेज कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Read More  गणेश महोत्सव : रोज 10 लाख के केले और 50 हजार के फूल बिक रहे

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया