फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम

एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था

फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम
पुलिस हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने पर मान रही मौत ।

कोटा ।  कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार  सुबह एक एलन कोचिंग छात्र की मौत हो गई। छात्र का 3 मई को नीट का एग्जाम था। पुलिस छात्र की मौत की वजह  हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने से मान रही है।  बताया जा रहा है कि छात्र सुबह करीब साढ़े छह अपने कमरे से उठकर छत पर गया था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया। छात्र के गिरने पर हॉस्टल स्टाफ और अन्य छात्रों ने उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

 शव को कब्जे में लिया,मोर्चरी में रखवाया 
सूचना मिलते ही कुन्हाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट करवाया। छात्र की पहचान अल्मोडा उत्तराखंड निवासी दीक्षित कुमार (20) पुत्र भूपेन्द्र ,एलन कोचिंग छात्र के रूप में हुई। छात्र पिछले दो साल से कोटा में रह रहा था। वर्तमान में लैंडमार्क सिटी स्थित मातेश्वरी रेजीडेंसी में रह रहा था। वह एलन कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। छात्र के पिता को सूचना दी गई है। पुलिस को सीसी टीवी फुटेज भी मिले हैं। 

चार माह में सात कोचिंग स्टूडेंट की मौत
कोटा शहर में जनवरी  से 2 मई 2026 तक मात्र  चार माह में ही सात स्टूडेंट की मौत हो गई है। इसी प्रकार पिछले वर्ष 22 कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई थी। 

नहीं दिया जवाब
इस मामले को लेकर हमने एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक  गोविन्द माहेश्वरी,नवीन माहेश्वरी व नीतेश शर्मा को फोन कर तथा वाट्सअप मैसेज कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 

Read More चार दिन से जलापूर्ति ठप, गहराया पेयजल संकट

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना