कलेक्ट्रेट में लगा नामांकन भरने वालों का मेला, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने बिना सूची जारी हुए भरे नामांकन

दोनों दलों की ओर से सीधे रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचे सिंबल

कलेक्ट्रेट में लगा नामांकन भरने वालों का मेला, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने बिना सूची जारी हुए भरे नामांकन
100 वार्ड के लिए अलग-अलग 10 सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त ।

कोटा । नगर निगम कोटा के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन रहा इसके चलते सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल करने वालों का मेला लगा रहा। भाजपा और कांग्रेस की ओर से अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई लेकिन जिन प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो गए उन सभी को एक दिन पहले ही मोबाइल पर सूचना कर दी गई थी जिससे सभी ने फॉर्म तैयार कर लिए थे ।सोमवार को प्रत्याशी अपने समर्थकों और बड़े नेताओं के साथ माला पहने ढोलबाजों के साथ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।  यहां 100 वार्ड के लिए अलग-अलग 10 सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किए हुए हैं वहां सभी ने अपने-अपने अनुमोदक और प्रस्ताव को के साथ नामांकन दाखिल किया।
 नगर निगम कोटा के 100 वार्ड के लिए नामांकन के 5 दिन निर्धारित किए गए थे जिनमें से दो दिन अवकाश रहा पिछले दो दिन में मात्र 46 ही नामांकन दाखिल हुए थे वहीं अंतिम दिन सोमवार को सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 तक नामांकन दाखिल करने का समय है इस बीच बड़ी संख्या में दावेदार और प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। सुबह के समय अधिकतर भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे जबकि कांग्रेस की ओर से दोपहर 12:00 बजे बाद एक-एक करके प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे । नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने बोर्ड बनने का दावा किया।
 इधर कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट चौराहे से ही वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया वहीं गिनती के लोगों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश दिया गया । बाकी सभी लोगों को बाहर ही रोक दिया गया । कलेक्ट्रेट में पुलिस उपाधीक्षक वह थाना अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस का जाप्ता  तैनात रहा । भाजपा की ओर से कई पूर्व पार्षद और वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन दाखिल किए जबकि कई नए चेहरे भी सामने आए वहीं कांग्रेस की ओर से भी अधिकतर नए चेहरों को ही मौका दिया गया है । गिनती के ही पूर्व पार्षद व अन्य दावेदार नजर आए।  
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि दोपहर 3:00 बजे बाद ही फाइनल सूची जारी की जाएगी । गौरतलब है कि इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की ओर से अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं करने के कारण मतदाताओं में भी असमंजस की स्थिति रही , चर्चाओं का दौर रहा कि उनके वार्ड से कौन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है । जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार नामांकन का अंतिम दिन होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी उसके बाद 3 तारीख तक नाम वापसी और फिर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे । 11 सितंबर को मतदान होगा 14 को मतगणना और 21 सितंबर को महापौर का चुनाव होगा वहीं 22 सितंबर को उपमहापौर का चुनाव किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय