सूचना जारी होती है लेकिन बैठक नहीं होती, कोरम के अभाव में करनी पड़ी थी स्थगित

दस माह में 5 वीं बार स्थगित हुई जिला परिषद की सामान्य बैठक

सूचना जारी होती है लेकिन बैठक नहीं होती, कोरम के अभाव में करनी पड़ी थी स्थगित

जिला परिषद की सामान्य बैठक को मजाक बना कर रख दिया है।

कोटा। जिला परिषद की सामान्य बैठक होने का मुहुर्त ही नहीं आ रहा है। दस माह में 5 बार बैठक होने की सूचना तो जारी की गई लेकिन बैठक नहीं हो सकी। अब 29 अगस्त को होने वाली बैठक को भी स्थगित कर दिया गया है। जिला परिषद की सामान्य बैठक 9 माह तक नहीं हुई थी। जिला परिषद के कांग्रेस सदस्यों ने सीईओ को ज्ञापन दिया और कार्यालय में सद्बुद्धि यज्ञ तक किया था। उसके बाद सीईओ ने बैठक की तारीख तय कर सूचना जारी की। लेकिन उसके तुरंत बाद बैठक स्थगित की सूचना जारी कर दी गई। इस तरह से लगातार तीन बार बैठक होने की सूचना के साथ ही स्थगित की सूचना भी जारी की गई। 

कोरम के अभाव में करनी पड़ी थी स्थगित
जिला परिषद की कांग्रेस सदस्य गीता मेघवाल ने बताया कि दस माह बाद बड़ी मुश्किल से 22 अगस्त को बैठक प्रस्तावित हुई। लेकिन उस दिन जिले में अति भारी बारिश होने से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बन गए थे। जिससे कांग्रेस के ही नहीं भाजपा के भी पूरे सदस्य बैठक में नहीं आ सके थे। आधा घंटे इंतजार के बाद बैठक को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद फिर से 5 वीं बार 29 अगस्त को बैठक की सूचना जारी की गई। लेकिन उसके साथ ही 25 अगस्त को फिर से बैठक स्थगित की । 

बैठक को बनाया मजाक
कांग्रेस सदस्यों ने बताया कि इस तरह से बार-बार बैठक की सूचना जारी करना और उसे स्थगित करने से न तो बैठक हो पा रही है और न ही जनता के मुद्दों पर चर्चा हो पा रही है। जिला परिषद की सामान्य बैठक को मजाक बना कर रख दिया है। 

इनका कहना है
जिला परिषद की सामान्य बैठक करनी है। इसलिए ही तो सचना जारी की जाती है। लेकिन हर बार कोई न कोई संयोग ऐसा बनता है कि बैठक को स्थगित करना पड़ रहा है। 22 अगस्त को बैठक तय हो गई थी लेकिन उस समय बरसात के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका था। अब 29 अगस्त को बैठक प्रस्तावित की गई थी। लेकिन उस दिन जयपुर में डांग की रा’य स्तरीय बैठक होनी है। जिसमें जिला प्रमुख व  उत्तर दक्षिण को छोड़कर 4 विधायक कमेटी के सदस्य होने से उनको  बैठक में शामिल होना है। उस बैठक में कोटा जिले के करीब 6 से 7 करोड़ के प्रस्ताव पारित होने है। ऐसे में एक ही दिन में दो बैठक नहीं की जा सकती। डांग की बैठक बाद में तय हुई है। इस कारण से 29 अगस्त की बैठक को स्थगित करना पड़ा है। 
- राजपाल सिंह, सीईओ, जिला परिषद कोटा 

Read More हीरापुरा बस अड्डे से शुरू हुआ बसों का संचालन, शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर