जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील 

बेसमेंट कोचिंग पर रोक

जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील 
उत्तर प्रदेश में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी में एलन और कानपुर में फिजिक्सवाला के सेंटर को सील कर दिया गया है। लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश दिए हैं। अब बेसमेंट में कोचिंग चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और एनओसी दिखाना अनिवार्य होगा।

कोटा। उत्तर प्रदेश के वाराणसी विकास प्राधिकरण ने एलन कोचिंग संस्थान के वाराणसी स्थित सेंटर व कानपुर विकास प्राधिकरण ने फिजिक्सवाला के कानपुर सेंटर को सुरक्षा संबंधी विभिन्न गड़बड़ियों के चलते सील कर दिया है। लखनऊ के कोचिंग संस्थान में भीषण आग  से 15 छात्रों की मौत के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाकर कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, सरकारी भवनों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की और सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जनपद में विशेष टीम गठित कर फायर ऑडिट अभियान संचालित कर सभी कोचिंग संस्थानों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा व्यावसायिक भवनों में अग्निशमन विभाग से प्राप्त अनापत्ति प्रमाणपत्र (एन.ओ.सी.) भवन परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्र ने कहा कि भवन अथवा भूमि का उपयोग उसी उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए, जिसके लिए उसे स्वीकृति प्रदान की गई है। आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन नहीं होना चाहिए तथा निर्धारित उपयोग के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में बेसमेंट में कोचिंग अथवा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन न होने पाए। यदि बेसमेंट पार्किंग के लिए स्वीकृत है तो उसका उपयोग केवल पार्किंग के लिए ही किया जाए।

मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है, हालांकि हम सभी नियमों को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करते हैं और किसी भी बिल्डिंग की केडीए, नगर निगम फायर से एनओसी लेने के बाद ही शुरू किया जाता है। मामले में उप्र के हैड गौरव श्रीवास्तव से संपर्क किया गया तो उन्होेने कहा कि लखनऊ में एक भी सील नहीं है और कानपुर के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

नहीं दिया कोई जवाब 

Read More कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में कोयले पर पड़ी मानसून की मार, 5 महीनों में लगा 45.34 लाख रूपये डेमरेज चार्ज

कोचिंग संस्थान का सेंटर सील करने के मामले को लेकर एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी,गोविन्द माहेश्वरी व नीतेश शर्मा को मोबाइल कॉल व वाट्स अप मैसेज कर पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।  

Read More कोटा के सीवी गार्डन में घुसा लेपर्ड, मॉर्निंग वॉकर्स में मची भगदड़; क्रेन की मदद से साढ़े तीन घंटे में हुआ रेस्क्यू

-दिनेश जैन
सेंटर हैड कोटा पीडब्ल्यू 
कोचिंग संस्थान

Read More रोडवेज में बिना टिकट यात्री मिला तो सिविल डिफेंस परिचालक पर FIR, नौकरी भी जाएगी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: कमिश्नर सचिन मित्तल ने परिवार के साथ किया मतदान, गांधीनगर स्थित PHED कार्यालय के बूथ पर पहुंचकर डाला वोट राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: कमिश्नर सचिन मित्तल ने परिवार के साथ किया मतदान, गांधीनगर स्थित PHED कार्यालय के बूथ पर पहुंचकर डाला वोट
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने नगर निकाय चुनाव के तहत गांधीनगर स्थित पीएचईडी दक्षिण अधिशासी अभियंता कार्यालय के बूथ...
सांवलिया सेठ के भंडार में आए 7.53 करोड़ रुपए, 14 सितंबर को सोने-चांदी का तोल और शेष राशि की गिनती
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: आदर्शनगर के वार्ड 123 में ईवीएम खराब, आधे घंटे मतदान बाधित
चुनाव ड्यूटी के दौरान ASI की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने परिवार सहित किया मतदान 
नगर निगम चुनाव-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान, प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वोट की अपील
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया मतदान, कहा- मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव