श्मशान फिर बना चोरों का निशाना : 15 दिन में तीसरी बार अस्थियां चुरा ले गए, श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

अधिकारियों की लापरवाही को इसका मुख्य कारण

श्मशान फिर बना चोरों का निशाना : 15 दिन में तीसरी बार अस्थियां चुरा ले गए, श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

शहर के श्मशान घाट से लगातार सामने आ रही अस्थि चोरी की घटनाओं ने आमजन के साथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। बीते 15 दिनों में तीसरी बार अस्थियां चोरी होने की घटना सामने आने के बाद नगर में आक्रोश का माहौल बन गया है। परिजनों ने श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को इसका मुख्य कारण बताया है।

रामगंजमंडी। शहर के श्मशान घाट से लगातार सामने आ रही अस्थि चोरी की घटनाओं ने आमजन के साथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। बीते 15 दिनों में तीसरी बार अस्थियां चोरी होने की घटना सामने आने के बाद नगर में आक्रोश का माहौल बन गया है। परिजनों ने श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को इसका मुख्य कारण बताया है। जानकारी के अनुसार गायत्री धाम कॉलोनी निवासी एक महिला के अंतिम संस्कार के बाद परिजन लगातार श्मशान घाट की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

सोमवार शाम तक स्थिति सामान्य थी। लेकिन रात के समय चोर अस्थियां और राख चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब परिजन श्मशान घाट पहुंचे तो घटना का पता चला। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी दिसंबर माह तथा जनवरी के प्रथम सप्ताह में श्मशान घाट से अस्थि चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी