रेल यातायात ठप : ट्रैक पर गिरा पहाड़ी का मलबा, आठ ट्रेन रोकी, 5 घंटे बाद पटरी पर लौटी रफ्तार

निरीक्षण और निगरानी के लिए टीमों को अलर्ट पर रखा

रेल यातायात ठप : ट्रैक पर गिरा पहाड़ी का मलबा, आठ ट्रेन रोकी, 5 घंटे बाद पटरी पर लौटी रफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंवलपुरा-दर्रा रेलखंड पर भारी बारिश से पटरियों के चीने की मिट्टी बहने तथा पहाड़ी मलबा गिरने से 5 घंटे यातायात बाधित रहा।

कोटा। कोटा मंडल के कंवलपुरा-दर्रा रेलखंड पर बुधवार तड़के तेज बारिश के कारण रेल संचालन ठप हो गया। अल सुबह करीब 4 बजे भारी बरसात से ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई और पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण अप और डाउन दोनों लाइन पर यातायात रुक गया। इस दौरान आठ ट्रेन रोकनी पड़ा। कोटा मंडल से गुजरने वाली कई गाड़ियां नजदीकी स्टेशनों पर रोकी। लगभग साढ़े चार घंटे तक रेलमार्ग पूरी तरह से बाधित रहा।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि  बारिश के चलते पटरियों के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे ट्रैक असुरक्षित हो गया। वहीं, पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण रेल यातायात को नजदीकी स्टेशन पर रोका गया। इस कारण सुबह 8.40 बजे तक किसी भी गाड़ी का संचालन शुरू नहीं हो सका।

इसके चलते कोटा रूट से आने व जाने वाली अधिकांश गाड़ियां 4 से 5 घंटे देरी से चली। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया। ट्रैक से मलबा हटाकर और पटरियों को व्यवस्थित कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप स्थिति की जांच की गई। सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद गाड़ियों का संचालन प्रतिबंधित गति से शुरू किया गया। रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रैक निरीक्षण और निगरानी के लिए टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। सुबह नौ बजे बाद गाड़ियां पुन: सामान्य रूप चलने लगी।

पत्थरों ने किया यातायात बाधित
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंवलपुरा-दर्रा रेलखंड पर भारी बारिश से पटरियों के चीने की मिट्टी बहने तथा पहाड़ी मलबा गिरने से 5 घंटे यातायात बाधित रहा। इस दौरान रेल यात्री काफी परेशान रहे। यात्रियों ने रेल ऐप तथा फोन से जानकारी लेते नजर आए। यातायात पुन: बहाल होने के बाद रेल यात्रियों को राहत मिल पाई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प