रॉन्ग साइड ड्राइविंग, हादसों का खतरा

शॉर्टकट अपनाकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहन चालक

रॉन्ग साइड ड्राइविंग, हादसों का खतरा
छावनी सर्किल और घोड़ा वाले बाबा सर्किल पर खुलेआम टूट रहे नियम।

कोटा। शहर में यातायात नियमों की अनदेखी लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर रॉन्ग साइड से वाहन चलाने की प्रवृत्ति अब आम होती जा रही है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोग शॉर्टकट के चक्कर में न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। शहर के कोटड़ी सर्किल, गुमानपुरा, नाग नागिन मंदिर से बड़ तिराहा और घोड़ा वाले बाबा सर्किल जैसे व्यस्त चौराहों पर यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। यहां दिनभर बड़ी संख्या में वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए रॉन्ग साइड से गुजरते हैं। खासतौर पर ऑफिस टाइम और बाजार के व्यस्त समय में हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं। इस तरह की लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकती है। अचानक सामने से आने वाले वाहनों के कारण टक्कर की आशंका बनी रहती है, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

नियम ठंडे, लापरवाही गर्म: शहर में बेखौफ रॉन्ग साइड का खेल
शहर में यातायात नियमों की अनदेखी अब आम होती जा रही है। पुलिस द्वारा चालान की कार्रवाई धीमी पड़ने के बाद लोगों में नियमों का डर कम हो गया है। नतीजतन वाहन चालक मनमर्जी से रॉन्ग साइड चलकर और शॉर्टकट अपनाकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है, बल्कि हादसों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। खासकर व्यस्त चौराहों और मुख्य मार्गों पर स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है, जहां छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

खतरे को न्योता
रॉन्ग साइड ड्राइविंग सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में शामिल है। अचानक सामने से वाहन आने पर ड्राइवर काे संभलने का मौका नहीं मिलता, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। कुछ मिनट बचाने बचाने के लिए लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। कई बार तो वाहन में टक्कर होते होते बचती है,लेकिन इसके बावजूद आदत नहीं बदल रहीं ।

शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं
कई बार इस मुद्दे की शिकायत भी की गई, लेकिन स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। “लोग जल्दी पहुंचने के लिए नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं, लेकिन यह आदत कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है,”  जरूरत है कि यातायात पुलिस ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सख्ती बढ़ाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। साथ ही, आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
-राहुल शर्मा, शहरवासी

Read More असर खबर का : इटावा में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत शुरू

इनका कहना है
समय समय पर कार्रवाई भी करते करते है, हमने शहर के ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किये हुए है, जहां नियमित रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के खिलाफ कार्यवाही की जाती है।
- अशोक कुमार मीणा, पुलिस उपअधीक्षक यातायात

Read More असर खबर का : हिन्दू धर्मशाला की सुधर रही दशा, एक माह बाद नए स्वरूप में नजर आएगी धर्मशाला

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना