कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

दादी के गंगा प्रसादी कार्यक्रम में शामिल होने मुम्बई से आया था

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
27 साल के दिनेश घांची की शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि साथी नरेन्द्र घायल। दिनेश अपनी दादी पेपीदेवी के निधन के बाद गांव आया था। 7 मई को गंगा प्रसादी कार्यक्रम होने के बाद वह वापी लौटने की तैयारी कर रहा था।

पाली। जिले के खैरवा गांव निवासी 27 साल के दिनेश घांची की शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि साथी नरेन्द्र घायल हो गया। दिनेश अपनी दादी पेपीदेवी के निधन के बाद गांव आया था। 7 मई को गंगा प्रसादी कार्यक्रम होने के बाद वह वापी लौटने की तैयारी कर रहा था। वह अपने परिचित नरेन्द्र के साथ पाली रेलवे स्टेशन टिकट लेने गया था। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने पर दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खैरवा गांव के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश के सिर में गंभीर चोट लगी। दोनों को बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया।

दिनेश मुंबई में मेडिकल स्टोर पर काम करता था। उसकी दादी पेपीबाई का 27 अप्रेल को निधन हो गया था। दादी के निधन के बाद वह पत्नी के साथ गांव खैरवा आया था। 6 मई को डागरी रात और 7 मई को गंगा प्रसादी कार्यक्रम रखा गया था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के रिश्तेदार और कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंची। वह बार-बार पति से मिलवाने की जिद करती नजर आई। परिजनों ने उसे बताया, दिनेश को जोधपुर रेफर किया गया है। इसके बावजूद उसकी आंखों से आंसू नहीं रुके। बाद में रिश्तेदार उसे समझाकर वापस खैरवा ले गए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल
उत्तराखंड के चमोली में देवाल-लोहाजंग मार्ग पर शनिवार तड़के एक ईको वैन 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे...
मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास
सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ?
यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाए अतिरिक्त कोच
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम