एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी का खेल, 6 आरोपी गिरफ्तार

एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया

एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी का खेल, 6 आरोपी गिरफ्तार
श्रीनाथजी मंदिर पुलिस ने एस्कोर्ट सर्विस की आड़ में साइबर अपराध करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते छह शातिरों को गिरफ्तार कर, एक बाल अपचारी को निरुद्ध। गिरोह फर्जी वेबसाइटों के जरिए लोगों को ऑनलाइन युवतियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर देशभर में ठगी।

नाथद्वारा। श्रीनाथजी मंदिर पुलिस ने एस्कोर्ट सर्विस की आड़ में साइबर अपराध करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते छह शातिरों को गिरफ्तार कर, एक बाल अपचारी को निरुद्ध  है। गिरोह फ र्जी वेबसाइटों के जरिए लोगों को ऑनलाइन युवतियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर देशभर में ठगी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल फोनए 36 सिम कार्डए 17 एटीएम कार्डए दो चेकबुकए 21ए500 रुपये नकद तथा एक टाटा पंच कार जब्त की है। पुलिस को 13 जून को सूचना मिली थी कि पावटी बाग स्थित सिद्धि विनायक कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर 737 में कुछ युवक साइबर ठगी से जुड़ी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस और साइबर टीम ने फ्लैट पर दबिश दी। मौके पर कई युवक मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियां करते पाए गए। गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश पुत्र नाथूलाल पाटीदार निवासी पारड़ा जानी आसपुरए गौतम पुत्र तजेन्द्र पाटीदार निवासी पाटीदार बस्ती पारड़ा जानी, मणिलाल पुत्र गोकुल पाटीदार, निवासी काटड़ी खेड़ा समोर दोवड़ा, पीयूष पुत्र जीवा भाई पाटीदार निवासी जसपुर भट्टों का साबलाए राहुल पुत्र दयालाल पाटीदा निवासी बनकोड़ा नानोतकलां दोवड़ा एवं प्रकाश पुत्र कमल पाटीदार निवासी गड़ा एखलगजी गारा आसपुर शामिल है। वहीं एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला टी-20 वर्ल्ड कप : हमारी बेटियां ही पाकिस्तान पर भारी, 64 रनों से हराया, दीप्ति ने पंजे में जकड़ा मैच महिला टी-20 वर्ल्ड कप : हमारी बेटियां ही पाकिस्तान पर भारी, 64 रनों से हराया, दीप्ति ने पंजे में जकड़ा मैच
ICC Women’s T20 World Cup 2026 मैच में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। भारत ने 170/6 बनाए,...
ऐतिहासिक अमेरिका-ईरान समझौता : सुरक्षा परिषद देगी अंतिम मंजूरी, $24 अरब की ईरानी संपत्ति से हटेगी रोक
ईरान-अमेरिका समझौते से करीब 1,300 अंक उछला सेंसेक्स ; निफ्टी 24,000 के करीब, इन शेयरों पर रखें नज़र
सड़क हादसे ने छीनी दो परिवारों की खुशियां : तेज रफ्तार कार स्कॉर्पियो पर चढ़ी, 2 महिलाओं की मौत
राज काज में क्या है खास, जानें
एएनटीएफ का शिकंजा : गैस कटर से खुला ट्रक का सीक्रेट चैंबर, बगीची में मिली गांजे की खेती
सीजेरियन डिलीवरी के एक दिन बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप