केमिकल से भरा टैंकर पलटा : हादसे में जिंदा जला चालक, हाईवे दो घंटे बंद

10 से 15 किमी दूर तक दिखा धुआं

केमिकल से भरा टैंकर पलटा : हादसे में जिंदा जला चालक, हाईवे दो घंटे बंद
एक केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट का असग की भेंट चढ़ गया, हादसे में टैंकर चालक जिंदा जला। आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं 10 से 15 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।

राजसमंद। जिले के दिवेर क्षेत्र स्थित छापली घाटा में मंगलवार दोपहर एक केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट का असग की भेंट चढ़ गया, हादसे में टैंकर चालक जिंदा जल गया। आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं 10 से 15 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार टैंकर उदयपुर से अजमेर की ओर जा रहा था कि घाटा उतरते समय वाहन बेकाबू होकर पलट गया, जिसके टैंकर में भरे केमिकल से आग तेजी से फैल गई और पूरे वाहन कोचपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दिवेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे के दोनों ओर यातायात रोक दिया गया। आग बुझाने के लिए राजसमंदए आमेट और देवगढ़ से दमकल वाहन बुलाए गए, जिन्होंने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैंकर में चालक अकेला था। उसकी पहचान उदयपुर जिले के गुड़ली निवासी 35 वर्षीय सोहनलाल डांगी के रूप में हुई है। हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण