जर्मनी में नौकरी का झांसा देकर 8 युवकों से 60 लाख की ठगी, जयपुर एयरपोर्ट पर खुला फर्जीवाड़ा

जांच में वीजा और टिकट फर्जी

जर्मनी में नौकरी का झांसा देकर 8 युवकों से 60 लाख की ठगी, जयपुर एयरपोर्ट पर खुला फर्जीवाड़ा
सीकर में जर्मनी में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ युवकों से करीब 60 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने फर्जी वीजा और एयर टिकट देकर युवकों को जयपुर एयरपोर्ट भेजा, जहां दस्तावेज नकली पाए गए। पीड़ितों की शिकायत पर धोद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और आरोपी की जांच शुरू कर दी।

सीकर। विदेश भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर 8 युवकों से करीब 60 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने जर्मनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों से रुपये ऐंठ उन्हें फर्जी वीजा व एयर टिकट थमा दिए। पीड़ितों ने धोद पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार धोद निवासी सुखारामए नरेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, पीयूष थालौड़, हनुमान राम, गोपीराम, उम्मेदाराम और भंवरलाल ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद दिया था।

आरोप है कि संपत गढ़वाल ने सभी को जर्मनी में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अलग.अलग खातों में राशि जमा करवाई। बाद में उन्हें दुबई के वीजा और एयर टिकट दिए गए। सभी युवक जब जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो जांच में वीजा और टिकट फर्जी पाए गए। ठगी का पता चलने पर पीड़ितों ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। पुलिस के अनुसार पीड़ितों की ओर से जमा करवाई गई राशि जिन खातों में गई, उनकी जांच की जा रही है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद   राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
राजस्थान में करीब 5,500 मदरसा पैरा टीचर्स और शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद जारी। 2022 के संविदा नियमों के...
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद
राजस्थान नगर निकाय चुनाव : 7 निगमों में डिप्टी मेयर, 47 परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में चुने जाएंगे उपाध्यक्ष
अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित
अयोध्या में चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को बचाने की चल रही कार्रवाई : आरोपियों के खिलाफ अब तक चार्जशीट भी नहीं हुई दाखिल, जयराम बोले- चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को कौन और क्यों बचा रहा?
जयपुर के 18 निकायों में भाजपा का 12 और कांग्रेस का 6 में बना बोर्ड, शाहपुरा नगर परिषद में एक वोट से जीती भाजपा