बड़े भाई की डांट से नाराज युवक ने गर्भवती महिला का गला काटा, आरोपी गिरफ्तार
महिला के गर्भ में पल रहे 6 महीने के बच्चे की मौत
बड़े भाई की डांट से नाराज युवक ने पड़ोस के घर में घुसकर गर्भवती महिला का गला काट दिया। घटना 28 जुलाई की है, जिसमें अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला के गर्भ में पल रहे छह माह के शिशु की भी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।
सीकर। बड़े भाई के डांटने पर युवक ने पड़ोस के घर में घुसकर गर्भवती महिला का गला काटा था। आरोपी का कुछ दिन पहले महिला के साथ झगड़ा हुआ था। महिला का पति और आरोपी का भाई साथ में काम करते हैं। महिला के पति ने आरोपी के भाई से झगड़े की शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी को भाई ने डांट दिया, जिससे वह नाराज हो गया।
पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। 28 जुलाई को दोपहर में आरोपी ने घर में घुसकर महिला का गला काटा था। ज्यादा खून बहने के कारण महिला के गर्भ में पल रहे 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Aug 2026 17:28:13
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि जोधपुर के मंडोर जिला अस्पताल के 20 करोड़ की लागत से बने...

Comment List