श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया

सात पैनल गठित

श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया
श्रीगंगानगर जिले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती-2024 के तहत चयनित 155 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 17 अगस्त को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक नगर परिषद सभागार में होगी। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने इसके लिए सात पैनलों का गठन कर सभी अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

श्रीगंगानगर। राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती-2024 में चयनित अभ्यर्थियों में से 155 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र जिला कार्यालय को प्राप्त हुए हैं। इन अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच के लिए जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर के आदेशानुसार सात पैनलों का गठन किया गया है।

जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने रविवार को बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार चयनित 155 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 17 अगस्त को मध्याह्न 12 बजे से शाम पांच बजे तक नगर परिषद सभागार श्रीगंगानगर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अभ्यर्थियों को संलग्न सूची अनुसार दस्तावेजों की दो प्रतियों में स्वप्रमाणित प्रतियां, मूल दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर संबंधित पैनल के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान की जेन-Z शहरी सत्ता में महिलाएं बहुमत में, 45 साल तक के 149 निकाय प्रमुखों में 79 महिलाएं राजस्थान की जेन-Z शहरी सत्ता में महिलाएं बहुमत में, 45 साल तक के 149 निकाय प्रमुखों में 79 महिलाएं
राजस्थान के स्थानीय निकायों में युवा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय। 301 विजेताओं में 137 महिलाएं और 164 पुरुष।...
नाटकीय घटनाक्रम के बीच तिजारा में कांग्रेस के रामावतार सैनी बने सभापति,  रात 10 बजे हरियाणा से आए कांग्रेस पार्षदों ने किया मतदान
झालावाड़ में राजेश गुर्जर बने सभापति, झालरापाटन और अकलेरा में भाजपा तो भवानीमंडी में कांग्रेस विजयी
अवकाश के दिन हाईकोर्ट में सुनवाई, श्रीविजयनगर चुनाव पर अहम आदेश
निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से