दो दिन उदयपुर दौरे पर CM भजनलाल, पहले चंदन वन का करेंगे शुभारंभ

राजसमंद में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

दो दिन उदयपुर दौरे पर CM भजनलाल, पहले चंदन वन का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार से दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर रहेंगे। वे राज्य के पहले चंदन वन का शुभारंभ करेंगे, वन महोत्सव में पौधरोपण करेंगे और झाड़ोल के बीड़ा गांव में ग्रामीणों के बीच रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के दौरान जनजातीय विकास, कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की समीक्षा, नारी शक्ति रैली और विभिन्न बैठकों में भी भाग लेंगे।

उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार से दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका फोकस पर्यावरण संरक्षण, जनजातीय विकास, ग्रामीण संवाद और कानून-व्यवस्था की समीक्षा पर रहेगा। मुख्यमंत्री प्रदेश के पहले चंदन वन का शुभारंभ करेंगे, झाड़ोल क्षेत्र के बीड़ा गांव में ग्रामीणों के बीच रात्रि विश्राम करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यक्रमों और उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। वे शनिवार को डबोक एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दूधतलाई वन क्षेत्र में आयोजित 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में शामिल होंगे। यहां वे मुख्यमंत्री घोषणा-2026 के तहत विकसित किए जा रहे प्रदेश के पहले चंदन वन का शुभारंभ करेंगे और पौधरोपण करेंगे। इसके बाद वे झाड़ोल तहसील के बीड़ा गांव पहुंचकर ग्राम विकास रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे तथा गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

रविवार कोनारी शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। कार्यक्रमों के बाद वे कैलाशपुरी स्थित एकलिंगजी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और फिर राजसमंद में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम को उदयपुर लौटने पर मुख्यमंत्री राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद उदयपुर संभाग और सिरोही जिले के जिला कलक्टरों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस