राज सीएसआईकॉन-2026 : एंजियोप्लास्टी की तकनीकी बारीकियों पर डॉ. गौरव सिंघल ने दिया व्याख्यान

देशभर के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया

राज सीएसआईकॉन-2026 : एंजियोप्लास्टी की तकनीकी बारीकियों पर डॉ. गौरव सिंघल ने दिया व्याख्यान
इंडियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी के राजस्थान चैप्टर की राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस राज सीएसआईकॉन 2026 का आयोजन उदयपुर में हुआ। कॉन्फ्रेंस में देशभर के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और आधुनिक कार्डियोलॉजी से जुड़ी तकनीकों पर विचार-विमर्श किया।

उदयपुर। इंडियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी के राजस्थान चैप्टर की राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस राज सीएसआईकॉन 2026 का आयोजन उदयपुर में हुआ। कॉन्फ्रेंस में देशभर के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और आधुनिक कार्डियोलॉजी से जुड़ी तकनीकों पर विचार-विमर्श किया। राजस्थान सीएसआई के कोषाध्यक्ष एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव सिंघल ने कॉन्फ्रेंस में वक्ता और फैकल्टी के रूप में सहभागिता की। उन्होंने एंजियोप्लास्टी वर्कशॉप में युवा हृदय रोग विशेषज्ञों को गाइडिंग कैथेटर के महत्व, सही चयन और उसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। साथ ही एंजियोप्लास्टी के दौरान तकनीकी दक्षता और प्रक्रियात्मक कौशल बेहतर करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। डॉ. सिंघल ने बताया कि एंजियोप्लास्टी जैसी जटिल प्रक्रिया में गाइडिंग कैथेटर की अहम भूमिका होती है।

कोरोनरी धमनी तक सुरक्षित और प्रभावी तरीके से पहुंचने के लिए सही कैथेटर का चयन जरूरी है। इसके उचित उपयोग और बेहतर तकनीकी कौशल से प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकता है। वर्कशॉप में युवा कार्डियोलॉजिस्ट को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ आधुनिक तकनीकों की समझ विकसित करने का अवसर मिला।

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध