चाजिंर्ग करते समय स्कूटी जली : घर में अफरा-तफरी, घर का सामान भी आग के चपेट में आया
छोटे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया
चाजिंर्ग के दौरान एक इले्ट्रिरक स्कूटी में अचानक आग लग गई, जिससे घर में अफरा-तफरी। जानकारी के अनुसार वल्लभनगर निवासी पंकज अग्रवाल ने अपनी इले्ट्रिरक स्कूटी घर के अंदर चाजिंर्ग पर लगाई। चाजिंर्ग शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद अचानक तेज आवाज आई।
वल्लभनगर। उदयपुर जिले के वल्लभनगर कस्बे में रविवार को चाजिंर्ग के दौरान एक इले्ट्रिरक स्कूटी में अचानक आग लग गई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार वल्लभनगर निवासी पंकज अग्रवाल ने अपनी इले्ट्रिरक स्कूटी घर के अंदर चाजिंर्ग पर लगाई थी। चाजिंर्ग शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद अचानक तेज आवाज आई।
पंकज ने सूझबूझ दिखाते हुए स्कूटी को चाजिंर्ग पॉइंट से अलग किया, लेकिन तब तक बैटरी में आग लग चुकी थी और देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखा अन्य सामान भी इसकी चपेट में आ गया। हालांकि, घटना के समय घर में मौजूद छोटे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।

Comment List