मां ने डांटा तो घर छोड़कर भागा किशोर, सीसीटीवी में 200 फीट बाइपास की ओर जाता दिखाा

मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

मां ने डांटा तो घर छोड़कर भागा किशोर, सीसीटीवी में 200 फीट बाइपास की ओर जाता दिखाा

डांट से नाराज 15 वर्षीय किशोर रात में घर छोड़कर लापता हो गया। 9वीं कक्षा का छात्र कोचिंग के बाद दोस्तों संग मॉल गया था, जिस पर मां ने फटकार लगाई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। CCTV में किशोर 200 फीट बाइपास की ओर जाता दिखा, पुलिस तलाश में जुटी है।

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में एक 15 वर्षीय किशोर मां की डांट से गुस्सा होकर रात को घर छोड़ कर भाग गया। काफी देर तक घर नहीं आने और रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद बालक का पता नहीं चला तो उसकी मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी कैमरों में वह घर से निकल कर दो 200 फीट बाइपास की ओर जाता दिखाई दिया है।

पुलिस फुटेज से रूटमैप तैयार कर बालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार घर से निकला 15 वर्षीय बच्चा निजी स्कूल में 9 वीं कक्षा का छात्र है। वह कोचिंग क्लास के बाद दोस्तों के साथ मॉल में पहुंचा, तो पता चलने पर मां ने डांटा था।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, जानें क्या काम करती है समिति राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, जानें क्या काम करती है समिति
आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में आए राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सभापति...
विकसित भारत निर्माण के सारथी बनें युवा, शेखावत ने कहा- युवाओं की सफलता के पीछे परिवारों का संघर्ष और इच्छाओं का त्याग
पेट्रोल की कीमत में वृद्धि पर खड़गे के निशाने पर केन्द्र सरकार, बोले- सरकार बताएं किस-किस को जा रही लूट की किश्त
गहलोत की मांग : पेट्रोल-डीजल पर वैट और रोड सेस में कमी करे राजस्थान सरकार, जनता को मिले कमरतोड़ महंगाई से कुछ राहत
जयपुर में बनेगा विश्वस्तरीय RIMS, मिशन मोड में काम कर रही सरकार
गरीब- माध्यम वर्ग को मंहगाई की आग में झोंक रही सरकार : अतिरिक्त टैक्स लादकर जनता की काटी जेब, तेजस्वी बोले- अभी और बढ़ेंगे पेट्रोलियम पदार्थो के दाम
ट्रम्प की बेटी को मारने की साजिश, आईआरजीसी से जुड़े आतंकवादी ने बनाई थी योजना