सीकर की दो सड़कें मुख्य जिला सड़कों में क्रमोन्नत : बजट घोषणा में 44.36 करोड़ रुपए से सड़कों के 39 कार्य किए थे स्वीकृत, दिया कुमारी ने कहा- किसी भी सड़क को मुख्य जिला सड़क घोषित करने के लिए निर्धारित है नियम

पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं

सीकर की दो सड़कें मुख्य जिला सड़कों में क्रमोन्नत : बजट घोषणा में 44.36 करोड़ रुपए से सड़कों के 39 कार्य किए थे स्वीकृत, दिया कुमारी ने कहा- किसी भी सड़क को मुख्य जिला सड़क घोषित करने के लिए निर्धारित है नियम

राज्य सरकार की ओर से दो सड़कों को एमडीआर-415 व एमडीआर-416 में क्रमोन्नत किया। प्रश्नकाल में बताया कि मुख्य जिला सड़क एमडीआर-415 का विस्तार किया। वर्तमान में इन कार्यो में से 6 कार्य पूर्ण। गोरधन द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का दिया जवाब।

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सीकर की दो सड़कों को 18 नवम्बर 2024 को एमडीआर-415 एमडीआर-416 में क्रमोन्नत किया गया है। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल में बताया कि मुख्य जिला सड़क एमडीआर-415 का 13 अगस्त 2025 को विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र धोद में बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में 44.36 करोड़ रुपए से सड़कों के 39 कार्य स्वीकृत किए गए थे। वर्तमान में इन कार्यो में से 6 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा 33 कार्य प्रगतिरत हैं। सार्वजनिक निर्माण मंत्री सदस्य गोरधन द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं।

उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क को मुख्य जिला सड़क घोषित करने के लिए निर्धारित नियम हैं। उन्होंने जानकारी दी कि किसी सड़क से जिले में कम से कम दो तहसील मुख्यालय, दो औद्योगिक क्षेत्र संयोजित होने तथा इनकी आधी लंबाई पर न्यूनतम यातायात घनत्व 2000 पीसीयू होने पर मुख्य सड़क घोषित की जाती है। इससे पहले विधायक गोरधन के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सीकर जिले में दिसम्बर 2023 से दिसम्बर 2025 तक राज्य सरकार को 2 सड़कों को मुख्य जिला सड़क में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिन्हें 18 नवम्बर 2024 को एमडीआर-415 एमडीआर-416 में क्रमोन्नत कर दिया गया है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ