भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 31.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, फतेहपुर में मचा हड़कंप
जांच शुरू
सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अलग-अलग कार्रवाई में 31.5 लीटर नेपाली शराब, दो किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम और सुरक्षा के दृष्टिगत 16 सितंबर को सीमा चौकी फतेहपुर एवं सतना के बलकर्मियों ने गश्ती अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।
कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि पहली कार्रवाई में सीमा चौकी फतेहपुर की पेट्रोलिंग पार्टी सीमा स्तंभ संख्या 203/03 के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को बोरी लेकर आते देखा गया। संदेह के आधार पर उसे रोककर बोरी की तलाशी ली गयी, जिसमें 31.5 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फतेहपुर निवासी महेश मुखिया के रूप में हुई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद बरामद शराब और गिरफ्तार व्यक्ति को उत्पाद विभाग, सिमराही को सौंप दिया गया।

Comment List