राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की का बड़ा फैसला, भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों के बीच सरकारी कंपनियों पर कसा शिकंजा

ऊर्जा क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर ज़ेलेंस्की की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की का बड़ा फैसला, भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों के बीच सरकारी कंपनियों पर कसा शिकंजा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने Energie सेक्टर में 10 करोड़ डॉलर से अधिक के भ्रष्टाचार मामले पर कड़ी कार्रवाई करते हुए न्याय और ऊर्जा मंत्रियों को पद से हटाया। सरकारी कंपनी एनर्गोऐटम से जुड़े घोटाले की जांच शुरू होते ही कीव में विरोध की चेतावनी तेज हो गई।

कीव। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बड़ा फैसला लेते हुए ऊर्जा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों के बीच सरकारी कंपनियों शिकंजा कसा है। इस बात की पुष्टि उक्रेन के राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और एक अन्य संस्था ने की। यक्रेनी प्रशासन ने आरोपी की जांच शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि, भ्रष्टाचार में करीब 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा की राशि शामिल है, जो कि उक्रेन की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी, एनर्गोऐटम के अनुबंधों आदि से प्राप्त की गई थी।

इसके आगे राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इन आरोपों के आधार पर न्याय और उर्जा मंत्रियों को अपने पद से हटाने की भी घोषणा की है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि, इस जांच के दायरे में राष्ट्रपति जेलेंस्की का एक पुराना परिचित उद्यमी भी शामिल है। इसके बाद राजधानी कीव के लोगों ने इस भ्रष्टाचार के खुलासा होने पर निराशा व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस मामले में जर्मन चांसलर फ़्रीडरिक मेर्त्स ने ज़ेलेंस्की से फ़ोन पर बात की और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत