'बफी द वैम्पायर स्लेयर' स्टार निकोलस ब्रेंडन का 54 वर्ष की आयु में निधन: कई सालों से जूझे रहे थे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से, कई दिग्गज हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

अलविदा 'जैंडर': बफी द वैम्पायर स्लेयर फेम निकोलस ब्रेंडन का निधन

'बफी द वैम्पायर स्लेयर' स्टार निकोलस ब्रेंडन का 54 वर्ष की आयु में निधन: कई सालों से जूझे रहे थे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से, कई दिग्गज हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

मशहूर अमेरिकी अभिनेता निकोलस ब्रेंडन का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' में जैंडर हैरिस की भूमिका से वैश्विक पहचान बनाने वाले निकोलस लंबे समय से हृदय और रीढ़ की बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके परिवार ने शनिवार को प्राकृतिक कारणों से नींद में उनके निधन की पुष्टि की।

लॉस एंजिल्स। मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' में 'जैंडर हैरिस' की भूमिका निभाकर दुनिया भर में लोकप्रियता बटोरने वाले अभिनेता निकोलस ब्रेंडन (54) का कई गंभीर बीमारियों के कारण निधन हो गया है। उनके परिवार ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की।

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, "हमें अपने भाई और बेटे निकोलस ब्रेंडन के निधन की खबर साझा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। उन्होंने नींद में प्राकृतिक कारणों से अंतिम सांस ली।" परिवार ने प्रशंसकों से इस कठिन समय में निजता बनाए रखने की अपील की है। निकोलस पिछले कुछ वर्षों से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। साल 2022 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और बाद में उनमें जन्मजात हृदय दोष का पता चला था। वह रीढ़ की हड्डी की समस्या 'कौडा इक्विना सिंड्रोम' नामक एक दुर्लभ स्थिति से भी पीड़ित थे, जिसके कारण उनकी कई सर्जरी हुई थीं।

परिवार ने स्पष्ट किया कि हालांकि निकोलस का अतीत संघर्षों भरा रहा, लेकिन हाल के दिनों में वह अपने इलाज को लेकर काफी सकारात्मक थे और भविष्य के प्रति आशावान थे। सन 1971 में लॉस एंजिल्स में जन्मे निकोलस ने हकलाने की समस्या को दूर करने के लिए अभिनय का रास्ता चुना था। 1997 से 2003 तक 'बफी' के सातों सीजन में उनके किरदार 'जैंडर' को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा उन्होंने 'क्रिमिनल माइंड्स' और 'साइको बीच पार्टी' जैसी फिल्मों और शो में भी काम किया।

अभिनय के अलावा, निकोलस हाल के वर्षों में पेंटिंग और कला की ओर मुड़ गए थे। उनके सह-कलाकारों, एलिसन हैनिगन और एम्मा कौलफील्ड शामिल हैं, ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Read More अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अन्य देशों से युद्धपोत भेजने का किया आग्रह, ईरान की सैन्य शक्ति खत्म करने का दावा

Post Comment

Comment List

Latest News

सोल रंगा बैंगनी रंग में: चार साल बाद बीटीएस बैंड की धमाकेदार वापसी, वैश्विक संगीत परिदृश्य को एक नया मोड़ देने की कोशिश  सोल रंगा बैंगनी रंग में: चार साल बाद बीटीएस बैंड की धमाकेदार वापसी, वैश्विक संगीत परिदृश्य को एक नया मोड़ देने की कोशिश 
चार साल के इंतजार के बाद BTS के सातों सितारे सियोल के ग्वांगहामुन चौराहे पर एक साथ लौट आए हैं।...
राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस पॉलिसी-2026 : देश की सामरिक आत्मनिर्भरता में राजस्थान निभाएगा अहम भूमिका, प्रदेश में बनेंगे विमान, हेलीकॉप्टर, रडार, ड्रोन, मिसाइल और एवियोनिक्स
पश्चिम बंगाल चुनावः तृणमूल की आक्रामक चुनावी अभियान की तैयारी; 24 मार्च को मैदान में उतरेंगी ममता, जन सभा को करेगी संबोधित
दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री का बड़ा बयान, हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की अपील की, ईरान हमलों की निंदा 
यूएनआई के दिल्ली दफ्तर को बिना पूर्व नोटिस के खाली करने को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा-पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार लोकतंत्र की हत्या
घरों व दुकानों में घुसकर चुराता था खाना, बस्तियों को बना लिया था फूड कोर्ट
सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात की दिशा में प्रभावी पहल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में सीवरेज