अमेरिका में डीजल संकट, वित्त सचिव बेसेंट ने यूरोपीय देशों से अतिरिक्त ईंधन आपूर्ति की अपील की

मध्य पूर्व तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में ईंधन संकट गहराया

अमेरिका में डीजल संकट, वित्त सचिव बेसेंट ने यूरोपीय देशों से अतिरिक्त ईंधन आपूर्ति की अपील की
वैश्विक स्तर पर डीजल की किल्लत और मध्य पूर्व तनाव के कारण ईंधन कीमतों में उछाल के बीच अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने यूरोपीय देशों से आपातकालीन डीजल आपूर्ति तुरंत जारी करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक ईंधन संकट का बोझ अकेले अमेरिकी किसानों, ट्रक चालकों और व्यवसायों पर नहीं डाला जाना चाहिए।

मॉस्को। अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने यूरोपीय देशों से अतिरिक्त ईंधन आपूर्ति उपलब्ध कराने का आह्वान किया है क्योंकि अमेरिका वैश्विक डीजल की कमी और किसानों, ट्रक चालकों तथा व्यवसायों पर बढ़ते दबाव से जूझ रहा है।

बेसेंट ने एक्स पर लिखा, " पूरी दुनिया में डीज़ल की कमी का बोझ सिर्फ़ अमेरिकी किसानों, ट्रक चालकों और कारोबारियों पर नहीं पड़ना चाहिए। अमेरिका अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सहयोगी भी अपने वादों को पूरा करने के लिए कदम उठाएंगे।"

बेसेंट की यह अपील ऐसे समय में आई है जब ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका और इज़रायल की लड़ाई से उर्जा बाजार में उथल-पुथल जारी है और ईंधन की आपूर्ति पर दबाव बढ़ रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप ने मनाया क्षमावाणी पर्व मिलन समारोह, 16 दंपतियों ने बच्चों संग लिया हिस्सा अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप ने मनाया क्षमावाणी पर्व मिलन समारोह, 16 दंपतियों ने बच्चों संग लिया हिस्सा
जयपुर में दिगंबर जैन समाज के पवित्र भादवा माह और दस लक्षण पर्व के समापन पर अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा...
रूसी उद्यमी का दावा- अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर जब्त कर 54 लाख डॉलर यूक्रेन को दिए
एयू स्मॉल बैंक की माइक्रोफाइनेंस शाखाएं 1000 पार, 59 हजार गांवों में पहुंच
त्रिपुरा कांग्रेस का केंद्र पर हमला: भाजपा के सत्ता में आने के बाद लोकतंत्र हुआ कमजोर, जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी पर उठाया सवाल 
जयपुर मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत शपथ व पौधारोपण कार्यक्रम
जयपुर आदर्श नगर के वार्ड 121 में चला स्वच्छता अभियान, पार्षद नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों को किया जागरूक
भारतीय स्टेट बैंक जयपुर मंडल ने शुरू किया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित