कोलंबिया राष्ट्रपति चुनाव: दक्षिणपंथी उम्मीदवार एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला की जीत, प्रतिद्वंद्वी सेपेदा देंगे नतीजों को चुनौती

मार्को रुबियो सहित कई वैश्विक नेताओं ने दी बधाई

कोलंबिया राष्ट्रपति चुनाव: दक्षिणपंथी उम्मीदवार एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला की जीत, प्रतिद्वंद्वी सेपेदा देंगे नतीजों को चुनौती
कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव के कड़े मुकाबले में दक्षिणपंथी उम्मीदवार एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने 49.65% वोट पाकर जीत दर्ज की है। उनके प्रतिद्वंद्वी वामपंथी उम्मीदवार इवान सेपेदा (48.7%) ने नतीजों को चुनौती देने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित कई वैश्विक नेताओं ने एस्प्रिएला को बधाई दी।

बोगोटा। दक्षिणपंथी रूढ़िवादी आंदोलन 'डिफेंडर्स ऑफ द होमलैंड' के उम्मीदवार एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव का निर्णायक दूसरा दौर जीत लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 99.7 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है। एस्प्रिएला को 49.65 प्रतिशत यानी एक करोड़ 29 लाख 31 हजार 544 वोट मिले हैं। वहीं, सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन 'हिस्टोरिक पैक्ट' के उम्मीदवार और एस्प्रिएला के प्रतिद्वंद्वी इवान सेपेदा को 48.7 प्रतिशत यानी एक करोड़ 26 लाख 84 हजार 994 वोट मिले।

सेपेदा ने शुरुआती गिनती को 'अंतिम या बाध्यकारी नहीं' बताया और अपने समर्थकों से जांच पूरी होने तक 'सतर्क रहने' की अपील की। इसके बाद ही वह आधिकारिक नतीजों को स्वीकार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अधिवक्ता देश भर के 33,000 मतदान केंद्रों के नतीजों को चुनौती देंगे। अर्जेंटीना, इक्वाडोर और चिली के नेताओं ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव के इस दूसरे दौर में जीत दर्ज करने पर विपक्षी उम्मीदवार को बधाई दी है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी 'एक्स' पर बधाई संदेश भेजकर आने वाले प्रशासन के साथ 'मिलकर काम करने' की उम्मीद जताई। एस्प्रिएला को ट्रम्प समर्थक माना जाता है। कोलंबिया के मौजूदा राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो संवैधानिक नियमों के कारण दूसरा कार्यकाल नहीं संभाल सकते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल, न कक्षा-कक्ष, न ब्लैक बोर्ड और न बैठने...
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा