ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद करने का किया दावा, तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित; वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ी चिंता

पूर्व अनुमति के बिना प्रवेश करने वाले जहाजों पर लगेगी पाबंदी

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद करने का किया दावा, तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित; वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ी चिंता
ईरान ने अमेरिका पर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए इस जलमार्ग को समुद्री यातायात के लिए पूरी तरह बंद घोषित कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद यह कदम उठाया गया, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति और जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

मॉस्को। ईरान ने अमेरिका पर होर्मुज जलडमरूमध्य में माल ढुलाई और जहाजों की आवाजाही में बाधा डालने का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि यह महत्वपूर्ण जलमार्ग समुद्री यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने आरोप लगाया है, जबकि सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने पहले कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य माल ढुलाई के लिए पूरी तरह से बंद है। बघाई ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ होर्मुज जलडमरूमध्य 28 फरवरी तक पूरी तरह खुला था, जब तक कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला नहीं किया था। वाशिंगटन ने इस क्षेत्र में एक गैर-कानूनी और बर्बर युद्ध शुरू किया और माल ढुलाई की आवाजाही को बाधित किया। टैंकर रोक दिये गये हैं, व्यापार बाधित हो रहा है और ऊर्जा सहित चीजों की कीमतें बढ़ रही हैं। ”

प्रवक्ता के अनुसार अमेरिका अब अपनी ही हरकतों के नतीजों की कीमत दुनिया से वसूलने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा था कि इस्लामिक गणराज्य जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर एक प्रतिबंधित क्षेत्र बनाने की घोषणा करेगा। रेजाई के अनुसार ईरानी अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना इस क्षेत्र में प्रवेश करने वाले किसी भी जहाज को ईरान की प्रतिबंधित सूची में डाल दिया जाएगा। रॉयटर्स ने जहाज ट्रैकिंग डेटा का हवाला देते हुए बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में माल ढुलाई मई के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गयी है।

एजेंसी ने कहा कि पिछले 10 दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल ले जाने वाले औसतन 10 जहाज प्रतिदिन गुजरे हैं, जो मई के बाद से सबसे कम स्तर पर है। केप्लर डेटा का हवाला देते हुए कहा गया कि शुक्रवार को 15 माल ढोने वाले जहाज, शनिवार को 13 जहाज इस जलडमरूमध्य से गुजरे और रविवार को यातायात घटकर 10 रह गया। अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने स्वीकार किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से मौजूदा तेल यातायात, ईरान पर अमेरिकी हमलों से पहले की तुलना में कम है।

इससे पहले अमेरिका की ओर से कहा गया था कि अमेरिकी बलों ने खार्ग द्वीप, जास्क क्षेत्र और ओमान की खाड़ी के पास तीन ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया था। ईरानी बलों ने जवाबी कार्रवाई में होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका से जुड़े तीन तेल टैंकरों पर हमला किया और बाद में रॉयटर्स ने रिपोर्ट दी कि आईआरजीसी ने एक अमेरिकी विमानवाहक पोत और विध्वंसक पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले किये थे।

Read More नेपाल में भीषण बाढ़ से मचा हाहाकार: मृतकों की संख्या बढ़कर 1,127 पहुंची, 4,858 लोग लापता

 

Read More बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 7743 एमक्यूएम पानी, पिछले साल से 31.8% कम  राजस्थान के बांधों में 7743 एमक्यूएम पानी, पिछले साल से 31.8% कम 
जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के 693 बांधों में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 31.8...
तुर्की ने रूस-यूक्रेन शांति वार्ता फिर इस्तांबुल में शुरू कराने की पहल की, पश्चिमी देशों से समर्थन देने की अपील की
कच्चे तेल की तेजी से शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 383 अंक टूटा, निफ्टी 23,800 के नीचे बंद हुआ
सुप्रीम कोर्ट का कलकत्ता हाईकोर्ट को निर्देश, TMC कार्यालय से बिलबोर्ड हटाने के मामले पर जल्द सुनवाई करने को कहा
मुख्य सचिव से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की शिष्टाचार भेंट, नागरिक-सैन्य समन्वय एवं पूर्व सैनिक कल्याण पर चर्चा
जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह आयोजित, राज्यपाल- विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा दे जिससे विद्यार्थी विवेकवान बने
IOCL पाइपलाइन में अवैध वाल्व लगाकर 8 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी, आरोपी गिरफ्तार