कोस्टा रिका चुनाव में लौरा फ्रनांडीज ने किया जीत का दावा, 48.3 प्रतिशत मत प्राप्त होने की उम्मीद

कोस्टा रिका में लौरा फर्नांडीज की ऐतिहासिक जीत

कोस्टा रिका चुनाव में लौरा फ्रनांडीज ने किया जीत का दावा, 48.3 प्रतिशत मत प्राप्त होने की उम्मीद

कोस्टा रिका राष्ट्रपति चुनाव में सॉवरेन पीपल पार्टी की लौरा फर्नांडीज ने 48.3 प्रतिशत मत हासिल कर पहले चरण में जीत का दावा किया।

सैन होजे। कोस्टा रिका की सत्तारूढ़ सॉवरेन पीपल पार्टी की उम्मीदवार लौरा फर्नांडीज ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 48.3 प्रतिशत मत प्राप्त कर पहले ही दौर में चुनाव जीत लिया। 

सर्वोच्च निर्वाचन अधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, 93.8 प्रतिशत मतदान केंद्रों की गिनती पूरी होने तक सुश्री फर्नांडीज ने नेशनल लिबरेशन पार्टी के उम्मीदवार अल्वारो रामोस को हराया, जिन्हें 33.4 प्रतिशत वोट मिले। सिटीजन एजेंडा कोएलिशन की उम्मीदवार क्लाउडिया डोब्लेस को 4.9 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। कोस्टा रिका में पहले चरण में जीत के लिए 40 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करना आवश्यक होता है। 

फर्नांडीज ने जीत के बाद राजधानी सैन होजे में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह परिणाम देश के इतिहास में एक नये अध्याय की शुरुआत है, जिसे उन्होंने तीसरा गणराज्य करार दिया। उन्होंने संवाद और सहमति पर आधारित शासन देने का संकल्प जताते हुए कहा कि जनता ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को और मजबूत करने तथा समृद्धि बढ़ाने के लिए परिवर्तन की निरंतरता के पक्ष में मतदान किया है। 

फर्नांडीज को वर्तमान राष्ट्रपति रोद्रिगो शावेज और अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले की ओर से बधाई संदेश प्राप्त हुए हैं। विपक्षी उम्मीदवारों ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि वे संसद के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते रहेंगे।

Read More नेपाल में नए युग की शुरुआत : जानें कौन है बालेंद्र शाह, जिन्हें किया गया नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त?  

फर्नांडीज इससे पहले शावेज सरकार में राष्ट्रीय योजना मंत्री और राष्ट्रपति मामलों की मंत्री रह चुकी हैं। उन्होंने सुरक्षा स्थिति सुधारने के लिए आपातकाल लागू कर अपराधियों के नियंत्रण वाले इलाकों को मुक्त कराने, जबकि आर्थिक मोर्चे पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी बढ़ाने, विदेशी निवेश आकर्षित करने और नौकरशाही बाधाएं दूर करने का वादा किया है।

Read More इजरायली एयरस्ट्राइक: तेहरान में सैन्य ठिकानों पर हुए नए हमले, अमेरिका ने 10 दिनों के लिए किया सीज़फायर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग