53 साल बाद चांद पर इंसान भेजने की तैयारी: नासा के चंद्रमा मिशन आर्टेमिस-II के लिए उल्टी गिनती शुरू, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?

चंद्र मिशन: नासा ने आर्टेमिस-II लॉन्च के लिए शुरू की उल्टी गिनती

53 साल बाद चांद पर इंसान भेजने की तैयारी: नासा के चंद्रमा मिशन आर्टेमिस-II के लिए उल्टी गिनती शुरू, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?

नासा ने ऐतिहासिक आर्टेमिस-II मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी है। चार अंतरिक्ष यात्री 1 अप्रैल को चंद्रमा की 10 दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। कैनेडी स्पेस सेंटर पर रॉकेट में ईंधन भरने और प्रणालियों की जांच का काम जारी है। यह मिशन भविष्य के मानव चंद्रमा अभियानों के लिए ओरियन अंतरिक्ष यान की जीवन रक्षक प्रणालियों का परीक्षण करेगा।

वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बुधवार को भेजे जाने वाले अपने चंद्रमा मिशन आर्टेमिस-II के लिए मंगलवार से उल्टी गिनती शुरू कर दी है। नासा ने आज एक अपडेट में कहा कि परीक्षण उड़ान के लिए उल्टी गिनती फ्लोरिडा में एजेंसी के कैनेडी स्पेस सेंटर में चल रही है, जहाँ चार अंतरिक्ष यात्री अपने कंसोल पर पहुंच रहे हैं। आर्टेमिस II आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत नासा का पहला चालक दल वाला मिशन है, जिसे इसे फ्लोरिडा में एजेंसी के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इसे एक अप्रैल को शाम 6:24 बजे (भारतीय समयानुसार 2 अप्रैल सुबह 3.54 बजे) लॉन्च किया जाना है।

इसमें नासा के तीन और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के एक अंतरिक्ष यात्री को चंद्रमा के चारों की यात्रा और वापसी की लगभग 10 दिनों की यात्रा के लिए भेजा जा रहा है। इस अभियान में एजेंसी पहली बार मानव यात्रियों को ले जाने के लिए ओरियन अंतरिक्ष यान की जीवन रक्षक प्रणालियों का भी परीक्षण करेगी, जिससे भविष्य के चालक दल वाले आर्टेमिस मिशनों के लिए आधार तैयार हो सकेगा। उल्टी गिनती आधिकारिक तौर पर शुरू होने के साथ, इंजीनियर 'फ्लाइट हार्डवेयर' को पावर दे रहे हैं, संचार लिंक की जाँच कर रहे हैं और रॉकेट के क्रायोजेनिक सिस्टम को ईंधन भरने के लिए तैयार कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में सैकड़ों हजारों गैलन सुपर-कूल्ड लिक्विड हाइड्रोजन और लिक्विड ऑक्सीजन भरा जाना है।

आर्टेमिस-II चालक दल में नासा के अंतरिक्ष यात्री रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर और क्रिस्टीना कोच, तथा सीएसए (कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी) के अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन शामिल हैं। यात्रा से पहले इन यात्रियों के स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है। लॉन्च के दिन के मौसम का पूर्वानुमान 80 प्रतिशत तक अनुकूल बने रहने की संभावना दिखा रहा है, हालांकि बादल और क्षेत्र में तेज हवाओं के बने रहने की संभावना है। टीम मौसम पर भी निरंतर नजर बनाएं हुए है। प्रसारण कवरेज 1 अप्रैल को सुबह 7:45 बजे (भारतीय समय शाम 5.15 बजे) नासा के यूट्यूब चैनल पर टैंक भरने के संचालन के लाइव दृश्यों और ऑडियो कमेंट्री के साथ शुरू होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन, छोड़ा TMC का दामन, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन, छोड़ा TMC का दामन, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में सदस्यता...
हमसे खरीदें तेल या होर्मुज पर करें कब्जा: जिनके पास तेल की कमी है, वे होर्मुज जाकर खुद ले लें, ब्रिटेन को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की दो टूक
RBSE 12th Board Result 2026 : दीपिका रांकावत ने 99.80% अंक हासिल कर राज्य में किया टॉप, रोज 10 घंटे पढ़ाई से हासिल की सफलता
रघुनंदन त्रिवेदी की स्मृति में सजेगा ‘कथा कहन’: जयपुर में 3 से 5 अप्रैल तक साहित्यिक संगम
500 प्रतिभागियों ने ‘मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026’ ऑडिशन में दिखाया दम
नांदड़ी में शराब दुकान के विरोध में धरना, ज्ञापन के बाद मिला स्थान परिवर्तन का आश्वासन
राजस्थान में बढ़े घातक सड़क हादसे : एक साल में 45 प्रतिशत की वृद्धि, जागरूकता अभियान से दुर्घटनाएँ कम करने की तैयारी