रूस-ईरान की बढ़ी नजदीकियां, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरान के सुरक्षा परिषद प्रमुख से की मुलाकात

ईरानी सुरक्षा प्रमुख की द्विपक्षीय वार्ता

रूस-ईरान की बढ़ी नजदीकियां, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरान के सुरक्षा परिषद प्रमुख से की मुलाकात
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख मोहसेन रेजाई से मुलाकात की। इस दौरान बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने, क्षेत्रीय स्थिरता मजबूत करने और रणनीतिक परिवहन गलियारा जैसी संयुक्त अवसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने पर सहमति जताई गई।

मॉस्को। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरान सुरक्षा परिषद के प्रमुख मोहसेन रेजाई से मुलाकात की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने टेलीग्राम पर कहा, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरानी प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई से मुलाकात की।

बातचीत के दौरान रेजाई ने बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए रुस की पहल का स्वागत किया, और इस बात पर ज़ोर दिया कि रूस और ईरान के बीच करीबी रिश्ते क्षेत्रीय स्थिरता को मज़बूत करने और आर्थिक विकास में मदद करेंगे। उन्होंने इन लक्ष्यों को पाने के लिए संयुक्त अवसंरचना परियोजनाएं, खासकर रणनीतिक परिवहन गलियारा को पूरा करने को एक व्यवहारिक तरीका बताया। रेजाई ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता क्षेत्रीय देशों के बीच लगातार सहयोग पर निर्भर करती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रणथम्भौर के जंगल में कायम है ‘जय’ की बादशाहत, जोन 6 से 10 तक चलता है दबदबा रणथम्भौर के जंगल में कायम है ‘जय’ की बादशाहत, जोन 6 से 10 तक चलता है दबदबा
सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ 'जय' (RBT 108) अपने इलाके पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 2016...
RSS का बड़ा जनसंपर्क अभियान: देशभर में 10.19 करोड़ परिवारों तक पहुंचा संघ, मोहन भागवत ने दी जानकारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कड़ी सुरक्षा में तीनों आरोपी महाराष्ट्र रवाना, कोटा पुलिस ने किया एस्कॉर्ट
दिवाली सजावट: व्यापारी दो फाड़ महासंघ ने जताया आभार, मंडल ने उठाए सवाल
दैनिक नवज्योति ने बाल गृह के बच्चों के साथ मनाया दशहरा उत्सव, बनाया रावण का पुतला
कोलंबिया में भीषण हादसा: सोने की खदान ढहने से 14 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल
असर खबर का : आखिरकार कोटा आ ही गई फायर बाइक