रूस की चेतावनी: स्वीडन में परमाणु हथियार तैनात हुए तो सैन्य रणनीति में बदलाव करेगा मॉस्को, फ्रांस के साथ गठजोड़ पर नजर

मॉस्को ने रणनीति बदलने के दिए संकेत

रूस की चेतावनी: स्वीडन में परमाणु हथियार तैनात हुए तो सैन्य रणनीति में बदलाव करेगा मॉस्को, फ्रांस के साथ गठजोड़ पर नजर
स्वीडन में संभावित परमाणु हथियारों की तैनाती और फ्रांस के परमाणु सिद्धांत में उसकी भागीदारी को लेकर रूस ने सख्त रुख अपनाया है। स्वीडन में रूस के राजदूत सर्गेई बेल्यायेव ने कहा कि रूस अपनी सैन्य और राजनीतिक रणनीति में इन परिस्थितियों को गंभीरता से शामिल करेगा।

मॉस्को। रूस स्वीडन में संभावित परमाणु हथियारों की तैनाती और फ्रांस के परमाणु हथियार सिद्धांत में उसकी भागीदारी को अपनी सैन्य एवं राजनीतिक योजना में शामिल करेगा। रूस के स्वीडन स्थित राजदूत सर्गेई बेल्यायेव ने स्पूतनिक से बातचीत में यह जानकारी दी। बेल्यायेव ने स्वीडन में परमाणु हथियारों की संभावित तैनाती और फ्रांस के परमाणु हथियार सिद्धांत में स्वीडन की भागीदारी के सवाल पर कहा, "स्वाभाविक रूप से, रूस को अपनी सैन्य और राजनीतिक योजना में इन परिस्थितियों को ध्यान में रखना होगा।"

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में स्वीडन के समाज में परमाणु हथियारों के मुद्दे पर सक्रिय रूप से चर्चा हुई है। उनके अनुसार, इस चर्चा का सबसे अहम यह सवाल है कि क्या यूरोपीय देश प्रमुख नाटो सहयोगी के रूप में अमेरिका पर भरोसा करना जारी रख सकते हैं या यूरोप को अपनी परमाणु क्षमता मजबूत करनी चाहिए। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की थी कि उनका देश 'उन्नत परमाणु प्रतिरोध' के दौर में प्रवेश कर रहा है। इस नयी नीति के तहत फ्रांस परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाएगा और यूरोपीय देशों को संयुक्त परमाणु प्रतिरोध अभ्यासों में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। मैक्रों के अनुसार स्वीडन सहित आठ यूरोपीय देश फ्रांस के इस 'सिद्धांत' में शामिल होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनी में दिखी राजस्थानी फैशन और कला की झलक, फैशन प्रेमियों की उमड़ी भीड़ प्रदर्शनी में दिखी राजस्थानी फैशन और कला की झलक, फैशन प्रेमियों की उमड़ी भीड़
वैशाली नगर के केसरी बाग में शनिवार को दो दिवसीय ‘जश्न वेडिंग एंड स्टाइल एग्जीबिशन’ शुरू हुई। आयोजक हर्षिका और...
जीएसटी-वैट अनियमितताओं पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपए की कर चोरी उजागर
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष : छात्र जिज्ञासु होते हैं, वह सवाल पूछते हैं; सिस्टम पर उठाए सवाल
फैटी लिवर स्क्रीनिंग में राजस्थान अव्वल : बीते साल 2.61 करोड़ में 31.02 लोग ग्रसित, मिशन ओवी लॉस चलेगा
व्यापारिक लेन-देन का विवाद, राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की एफआईआर
बाड़ेबंदी में व्यस्त सरकार : भगवान भरोसे प्रसूताओं की जान, जूली ने कहा- सरकार ने नहीं उठाए प्रभावी कदम
डीएनए स्ट्रैंड्स से बनाया दुनिया का पहला मॉलिक्युलर कम्प्यूटर : जटिलतम गणितीय गणना में होगा सक्षम, एक साथ चल सकते है दस प्रोग्राम