रूस के क्रास्नोडार में भूकंप के तेज झटके महसूस: रिएक्टर पैमाने 4.8 रही तीव्रता, जानमाल की हानि नहीं
रूस के क्रास्नोडार में 4.8 तीव्रता का भूकंप
रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। नोवोरोस्सिय्स्क के पास झटके महसूस हुए, लेकिन अवसंरचना को नुकसान नहीं हुआ, प्रशासन ने पुष्टि की, ईएमएससी रिपोर्ट के अनुसार।
मास्को। रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। यूरो-मेडिटेरेनियन भूकंप विज्ञान केंद्र (इएमएससी) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, नोवोरोस्सिय्स्क के महापौर आंद्रेई क्रावचेंको ने मंगलवार को कहा कि भूकंप के झटके शहर से 30 किलोमीटर (18.6 मील) दूर महसूस किये गये और इससे शहर की अवसंरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
इएमएससी के मुताबिक, रिएक्टर पैमाने 4.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके 23:21 बजे नोवोरोस्सिय्स्क से 35 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
Post Comment
Latest News
06 Mar 2026 18:25:35
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...

Comment List