जयपुर: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ऊंट गाड़ी पर बैठे महेश जोशी बोले- आम आदमी का जीवन हुआ मुश्किल

जयपुर: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ऊंट गाड़ी पर बैठे महेश जोशी बोले- आम आदमी का जीवन हुआ मुश्किल

राजधानी जयपुर में कांग्रेस के लोगों ने शनिवार को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ 7 से 17 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हवामहल विधानसभा क्षेत्र स्थित जोरावर सिंह गेट के पास सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी के नेतृत्व में ऊंट गाड़ियों पर सवार होकर कांग्रेस के लोगों ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों के विरुद्ध प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।

जयपुर। राजधानी जयपुर में कांग्रेस के लोगों ने शनिवार को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ 7 से 17 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हवामहल विधानसभा क्षेत्र स्थित जोरावर सिंह गेट के पास सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी के नेतृत्व में ऊंट गाड़ियों पर सवार होकर कांग्रेस के लोगों ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों के विरुद्ध प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। ऊंटगाड़ी के साथ निकाली गई रैली में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर पेट्रोल, डीजल, गैस सहित महंगाई कम करने की मांग की गई।      

इस अवसर पर जोशी ने मीडिया से कहा कि पेट्रोल एवं डीजल तथा रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से हर चीज मंहगी हो गई है। आम आदमी का जीवन निर्वाह करना मुश्किल हो रहा है। अगर जल्द ही कीमतें नहीं घटाई गई तो कांग्रेस पार्टी आम आदमी के हित में और भी उग्र प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि केन्द्र सरकार इनकी कीमतें कम करके लोगों को राहत प्रदान करे। केंद्र सरकार को लोगों को राहत देनी होगी। इस मौके जयपुर हैरिटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर सहित कांग्रेस के कई लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत